एक्सप्लोरर

भारत NCAP में Maruti Baleno को क्यों मिली दो अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग? वजह जानकर चौंक जाएंगे

Maruti Baleno NCAP Rating: मारुति बलेनो को भारत NCAP में दो अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग क्यों मिलीं? क्या यह कार पूरी तरह सुरक्षित है? आइए इसकी सेफ्टी पर पूरी जानकारी से समझते हैं.

Maruti Baleno NCAP Rating: मारुति बलेनो भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक है. FY 2025 में इसकी 1.67 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं, लेकिन हाल ही में जब इसे भारत NCAP के तहत क्रैश टेस्ट में परखा गया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. एक ही कार को दो अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग (एक 4-स्टार, दूसरी 5-स्टार) दी गई.

एक ही कार, दो रेटिंग? 

मारुति बलेनो को भारत NCAP में दो अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग इसलिए मिलीं, क्योंकि इसके अलग-अलग वेरिएंट्स का टेस्ट किया गया था. बेस वेरिएंट जैसे Sigma और Delta में केवल दो एयरबैग्स दिए जाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें 4-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई. वहीं टॉप वेरिएंट्स जैसे Zeta और Alpha में छह एयरबैग्स (ड्यूल फ्रंट, साइड और करटेन) दिए गए हैं, जिससे इन्हें 5-स्टार रेटिंग मिली.

NCAP टेस्टिंग के तीन बड़े मानक

भारत NCAP क्रैश टेस्टिंग तीन प्रमुख मानकों (AOP (वयस्क यात्रियों की सुरक्षा), COP (बच्चों की सुरक्षा) और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी जैसे ESC, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम.) पर आधारित होती है.

टेस्टिंग में कौन से इम्पैक्ट शामिल थे?

टेस्टिंग में तीन प्रकार के इम्पैक्ट शामिल थे – 64 किमी/घंटा पर फ्रंटल ऑफसेट क्रैश, 50 किमी/घंटा पर साइड इम्पैक्ट और 29 किमी/घंटा पर साइड पोल इम्पैक्ट. खासकर साइड इम्पैक्ट टेस्ट में Zeta और Alpha वेरिएंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि उनमें साइड और करटेन एयरबैग्स मौजूद थे.

इसका मतलब आपके लिए यह है कि यदि आप केवल कीमत देखकर बेस वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको कम एयरबैग मिलते हैं और सुरक्षा स्तर कम होता है. वहीं Zeta या Alpha जैसे टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग्स के साथ सुरक्षा का स्तर अधिक यानी 5-स्टार हो जाता है.

कैसा है सेफ्टी फीचर्स ?

सभी वेरिएंट्स में ESC, Pedestrian Safety System, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिससे बेस मॉडल भी एक सुरक्षित विकल्प बनता है. इसलिए कार खरीदते समय केवल मॉडल नहीं, बल्कि वेरिएंट और उसमें दिए गए सेफ्टी फीचर्स को भी जरूर ध्यान में रखें.

ये भी पढ़ें: ये Ulta Luxury कार खरीदने वाले पहले भारतीय बने राम कपूर, जानें इस गाड़ी के एडवांस फीचर्स और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का मेगा प्लान: Vision S से लेकर नई इलेक्ट्रिक SUVs तक, 2031 तक लॉन्च होंगी कई नई कारें
Mahindra का मेगा प्लान: Vision S से लेकर नई इलेक्ट्रिक SUVs तक, 2031 तक लॉन्च होंगी कई नई कारें
अब हाइड्रोजन से चलेगा स्कूटर! Toyota ला रही 200Km रेंज वाला नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल
अब हाइड्रोजन से चलेगा स्कूटर! Toyota ला रही 200Km रेंज वाला नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल
Summer Car Tips: गर्मी में कार चला रहे हैं? ये 5 जरूरी टिप्स आपकी गाड़ी को रखेंगे सुरक्षित
Summer Car Tips: गर्मी में कार चला रहे हैं? ये 5 जरूरी टिप्स आपकी गाड़ी को रखेंगे सुरक्षित
इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा नंबर 1, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिक्री, जानें बाकी कंपनियों का हाल
इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा नंबर 1, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिक्री, जानें बाकी कंपनियों का हाल

वीडियोज

Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Embed widget