एक्सप्लोरर

क्या पेट्रोल मॉडल से महंगी होगी Maruti Fronx Hybrid? जानिए कब होने जा रही लॉन्च

Maruti Fronx Hybrid: मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. आइए डिटेल्स जानते हैं.

मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में नया हाईब्रिड वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा. यह गाड़ी कोई और नहीं बल्कि Maruti Fronx Hybrid होगी, जिसे अगले साल तक यानी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, अगले साल India Mobility Global Expo में इस कार का संभावित डेब्यू किया जाएगा. आइए मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड की डिटेल्स जानते हैं. 

क्या पेट्रोल मॉडल से महंगी होगी?

Maruti Fronx Hybrid को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. वर्तमान में Fronx की कीमत 7.59 लाख से 12.95 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है. ऐसे में हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह SUV मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है.

कितना होगा गाड़ी का माइलेज

Maruti Fronx Hybrid में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. यह सीरीज हाइब्रिड सेटअप है, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगी. इस नई तकनीक की मदद से Fronx Hybrid का माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है. यह मौजूदा पेट्रोल वर्जन (20.01–22.89 किमी/लीटर) और CNG वेरिएंट (28.51 किमी/किग्रा) से काफी बेहतर है.

गाड़ी में मिलेंगे ये फीचर्स 

Maruti Fronx Hybrid में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. टॉप मॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS का फीचर भी शामिल कर सकती है, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

मारुति हमेशा से अपने सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर जोर देती है. Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल जैसे ही सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 15% पेट्रोल में चलेगी Maruti Fronx! जबरदस्त माइलेज के साथ जल्द होगी लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget