एक्सप्लोरर

बस खत्म होने जा रहा Maruti e-Vitara का इंतजार, नेक्सा डीलरशिप पर पहुंची EV

Maruti First Electric Car: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और अन्य FWD कॉम्पैक्ट C-सेगमेंट इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा. 

Maruti Suzuki First Electric Car Launching: मारुति सुजुकी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है. कार की लॉन्चिंग से पहले अब ई-विटारा कंपनी के शोरूम पर पहुंचने लगी है. इस कार को नेक्सा डीलरशिप से बेचा जाएगा. इलेक्ट्रिक एसयूवी को गुजरात प्लांट में तैयार किया जा रहा है, जहां से इसे ग्लोबल मार्केट में बेचा जाएगा.

इतना ही नहीं कुछ नेक्सा डीलर्स ने इसकी बुकिंग भी लेना शुरू कर दिया है. ई-विटारा का मुकाबला इंडियन मार्केट में टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और अन्य FWD कॉम्पैक्ट C-सेगमेंट इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा. 

कितने बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी e-Vitara? 

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को दो बैटरी पैक ऑप्शंस – 49kWh और 61kWh – के साथ लॉन्च करने जा रही है. इस इलेक्ट्रिक SUV में ग्राहकों को तीन ट्रिम्स Sigma, Delta और Zeta/Alpha मिलेंगे. कीमतों की बात करें तो Sigma वेरिएंट (49kWh) की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये होगी, जबकि Delta वेरिएंट (49kWh) की कीमत 19.50 लाख रुपये तय की गई है. 

Zeta वेरिएंट (49kWh) की कीमत 21 लाख रुपये होगी. वहीं, Zeta वेरिएंट का ही एक और विकल्प 61kWh बैटरी पैक के साथ आएगा जिसकी कीमत 22.50 लाख रुपये होगी. सबसे टॉप वैरिएंट Alpha (61kWh) की कीमत 24 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि केवल Zeta वेरिएंट ही दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिससे यह वेरिएंट सबसे अधिक विकल्पों के साथ आता है.

इलेक्ट्रिक कार में मिलेंगे इतने कलर ऑप्शन्स

मारुति सुजुकी e-Vitara को कुल 10 आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं. मोनो-टोन विकल्पों में Nexa Blue, Splendid Silver, Arctic White, Grandeur Grey, Bluish Black और Opulent Red जैसे रंग शामिल हैं.

ई-विटारा को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इसमें फीचर्स की भरमार दी है. इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललैंप्स मिलेंगे जो इसे मॉडर्न लुक देंगे. SUV में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल दी गई है जो एयरोडायनामिक एफिशिएंसी बढ़ाती है. पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स जैसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किए गए हैं. यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

Maruti e-Vitara के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी Maruti e-Vitara किसी से कम नहीं है. इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. SUV में 7 एयरबैग की सुविधा होगी जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. अन्य सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:-

Tiguan R-Line vs Skoda Kodiaq: डिजाइन, माइलेज और कीमत के हिसाब से कौन सी लग्जरी SUV खरीदना बेहतर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget