एक्सप्लोरर

कल भारत में लॉन्च होने जा रही Maruti Escudo, इन गाड़ियों को देगी टक्कर, जानें कीमत

Maruti Suzuki अपनी नई SUV Maruti Escudo को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है. ये SUV Brezza से बड़ी और Grand Vitara से सस्ती होगी. आइए इसकी फीचर्स और इंजन की डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki कल यानी 3 सितंबर 2025 को एक नई 5-सीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Maruti Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन होगी. मीडिया रिपोर्ट्स में इस SUV का नाम Maruti Escudo बताया जा रहा है. खास बात ये है कि इसे मारुति अपने Arena डीलरशिप नेटवर्क से बेचेगी. आइए इस कार के फीचर्स पर नजर डालते हैं.

कैसी होगी Maruti Escudo?

  • टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से साफ है कि Escudo का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश होगा. इसमें बूमरैंग स्टाइल 3D LED टेललैंप, बड़ा टेलगेट, शार्क फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर देखने को मिलेगा. ये SUV साइज में Brezza से बड़ी और Grand Vitara के लगभग बराबर होगी, जिससे इसमें ज्यादा स्पेस और बूट कैपेसिटी मिलने की उम्मीद है.

इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन

  • Maruti Escudo में वही पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की संभावना है जो Grand Vitara में दिए जाते हैं. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा. इसके अलावा टोयोटा का 1.5 लीटर TNGA स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी इसमें दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस SUV का CNG वर्जन भी लॉन्च कर सकती है.

इंटीरियर और फीचर्स

  • Escudo का इंटीरियर भी काफी एडवांस होने वाला है. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर और मल्टीपल ड्राइव मोड मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं.

लॉन्च और प्रोडक्शन डिटेल

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Maruti Escudo का प्रोडक्शन कंपनी अपने खरखौदा (हरियाणा) प्लांट में करेगी. माना जा रहा है कि भविष्य में Toyota भी इस SUV पर बेस्ड अपना मॉडल पेश कर सकती है. बता दें कि Maruti Escudo को भारत में 3 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा.

कीमत और मुकाबला

  • Maruti Escudo को कंपनी मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश करेगी, जहां इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी Popular SUVs से होगा. कीमत की आधिकारिक घोषणा लॉन्च पर होगी, लेकिन अनुमान है कि यह SUV करीब 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. यानी यह Grand Vitara से सस्ती और Brezza से ज्यादा फीचर-पैक्ड होगी.

ये भी पढ़ें:-

सिर्फ 1 महीने में TVS ने बेची 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स, जानिए किस बाइक और स्कूटर की ज्यादा डिमांड? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget