एक्सप्लोरर

GST कटौती की जाए तो कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Eeco? जान लीजिए संभावित कीमत

Maruti Eeco After GST Reduction: मारुति ईको दो पावरट्रेन विकल्पों (पेट्रोल और सीएनजी) के साथ आती है. आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद इस गाड़ी की संभावित कीमत कितनी होगी?

इस दिवाली मोदी सरकार की ओर से कई जरूरी चीजों पर जीएसटी कम करने की योजना की जा रही है. इनमें छोटी कारें भी शामिल हैं. मौजूदा वक्त में 1200cc से कम इंजन और 4 मीटर से छोटी कारों पर  28% GST + 1% सेस लगता है.ऐसे में प्रस्तावित बदलाव के बाद इसे 18% GST + 1% सेस तक किया जा सकता है. इसका सीधा फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा.

आसान भाषा में समझें तो फिलहाल ग्राहकों को कारों की एक्स-शोरूम कीमत पर 28 फीसदी जीएसटी और 1 फीसदी सेस देना पड़ता है. अगर जीएसटी कट की जाए तो फिर ग्राहकों को 18 फीसदी जीएसटी और एक फीसदी सेस देना पड़ेगा, जो कि राहत की खबर है. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर मारुति ईको वैन पर जीएसटी कटौती की जाती है तो पहले के मुकाबले आपको यह कितनी सस्ती मिलेगी? 

Maruti Eeco की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,69,500 रुपये है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 6,96.000 हजार रुपये है. अगर मारुति ईको के बेस वेरिएंट पर जीएसटी कटौती की जाती है तो यह आपको 56 हजार 950 रुपये तक सस्ती मिलेगी. 

Maruti Eeco का पावरट्रेन और माइलेज 

मारुति ईको वैन के इंजन की बात करें तो मारुति ईको दो पावरट्रेन विकल्पों (पेट्रोल और सीएनजी) के साथ आती है. इसका 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ टूर वेरिएंट में 20.2 km/l और पैसेंजर वेरिएंट में 19.7 km/l का माइलेज मिलता है. 

Maruti Eeco का CNG वर्जन 71.65 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क देता है, जिसमें टूर वेरिएंट का माइलेज 27.05 km/kg और पैसेंजर वेरिएंट का माइलेज 26.78 km/kg है. इस प्रकार, ईको का CNG मॉडल फ्यूल सेविंग के लिहाज से बेहद किफायती विकल्प बन जाता है.

मारुति ईको के सेफ्टी फीचर्स

मारुति ईको में अब पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो न केवल मौजूदा बल्कि आगामी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करते हैं. इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइज़र, चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS और टॉप ट्रिम्स में 6 एयरबैग शामिल हैं. इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब S-Presso और Celerio से लिया गया है, जिससे इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है. स्लाइडिंग एसी कंट्रोल को हटाकर रोटरी डायल दिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

27 किमी माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी के साथ आती हैं ये 5 सनरूफ कारें, कीमत 10 लाख से कम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget