एक्सप्लोरर

Maruti Brezza लेकर Hyundai Venue तक: GST कटौती से इन 5 कॉम्पैक्ट SUV पर होगी 1.50 लाख तक की बचत

GST 2.0 लागू होने के बाद Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी कॉम्पैक्ट SUVs पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत होगी. आइए जानें नई कीमत और कितना बचत होने वाला है.

भारत में GST 2.0 लागू होने के बाद कॉम्पैक्ट SUV खरीदना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है. सरकार ने 28 पर्सेंट टैक्स वाले स्लैब को घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया है, जिससे ग्राहकों को सीधी राहत मिली है. अब Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी पॉपुलर SUVs पहले से सस्ती हो गई हैं. इनकी कीमतों में 30 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की कमी आई है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Maruti Suzuki Brezza

  • मारुति ब्रेजा को जीएसटी में बदलाव से हल्का फायदा हुआ है. इसमें 1.5-लीटर इंजन मिलता है, जिस पर पहले 45% टैक्स लगता था लेकिन अब यह घटकर 40% रह गया है. नतीजतन, Brezza की कीमत अब 30,000 से 48,000 तक कम हो गई है. नई एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से 13.50 लाख रुपये के बीच है.

Hyundai Venue

  • Venue को GST 2.0 से सबसे ज्यादा फायदा मिला है. पहले इसके पेट्रोल इंजन पर 29% और डीजल पर 31% टैक्स लगता था. अब दोनों ही 18% वाले स्लैब में आ गए हैं. इस वजह से Venue की कीमत 68,000 से 1.32 लाख रुपये तक घट गई है. नई कीमत अब 7.26 लाख रुपये से 12.05 लाख रुपये तक है.

Kia Sonet

  • Kia Sonet भी GST कटौती का सीधा फायदा पाने वाली SUV है. पहले इसकी कीमत 8 लाख रुपये से 15.74 लाख रुपये के बीच थी. अब इसमें 70,000 से 1.64 लाख रुपये तक की कमी आई है. नई कीमत 7.30 लाख रुपये से 14.10 लाख रुपये के बीच तय हुई है.

Tata Nexon

  • भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल Nexon पर भी GST 2.0 का बड़ा असर हुआ है. पहले इस पर पेट्रोल और डीजल के हिसाब से अलग-अलग टैक्स लगता था, लेकिन अब सब पर 18% स्लैब लागू है. इसकी वजह से Nexon अब 68,000 से 1.55 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है. नई कीमतें 7.32 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये तक होंगी.

Mahindra XUV 3XO

  • Mahindra ने GST 2.0 लागू होने से पहले ही ग्राहकों को फायदा देना शुरू कर दिया था. 6 सितंबर से ही XUV 3XO की कीमतों में कटौती की गई थी. अब यह SUV 71,000 से 1.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है. नई कीमत 7.28 लाख रुपये से 14.40 लाख रुपये तक है.

  • बता दें कि GST 2.0 की वजह से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. अब Nexon, Brezza, Venue, Sonet और XUV 3XO जैसी SUVs ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं. अगर आप आने वाले समय में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एक बार में 17 लोगों को लेकर दौड़ेगी Toyota की ये इलेक्ट्रिक कार, ड्राइवरलेस गाड़ी की कीमत इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget