एक्सप्लोरर

अपनी नई कार को बनाएं एकदम फिट, लंबे समय तक मेंटनेंस के खर्चे से बचें

अगर आप अपनी कार का ख्याल रखेंगे तो आपको लंबे समय तक कार मेंटेनेंस में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. इससे आपकी कार की लाइफ भी बढ़ जाएगी. इसके लिए आपको ये सिंपल टिप्स फॉलो करनी होंगी. आइये जानते हैं.

अगर आपने नई कार खरीदी है तो आपको अपनी कार से सबसे ज्यादा प्यार होगा. ऐसे में कार को ठीक से मेंटेन रखना भी बहुत जरूरी है. वैसे तो सभी अपनी कार का ख्याल रखते हैं, लेकिन कई बार कार जल्दी सर्विस मांगने लगती है. कई बार कार के कुछ पार्ट्स में खराबी की वजह से भी सर्विस करानी पड़ जाती है. ऐसे में आपको अपनी कार के मेंटनेंस पर बहुत ध्यान देने की जरूर है. अगर आप कार की फिटनेस का ख्याल रखेंगे तो आप लंबे समय तक कई अनचाहे खर्चों से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे सिंपल तरीके और कुछ बड़े काम की टिप्स बता रहे हैं इससे आप अपनी कार को काफी फिट रख सकते हैं.

1- इंजन को बनाएं मजबूत- कार में हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही ऑयल डलवाएं. जिसकी विस्कोसिटी अच्छी हो उसे अच्छा इंजन ऑयल माना जाता है. अगर आपकी कार ज्यादा चलती है तो फुल सिंथेटिक ऑयल डलवाना चाहिए और कम चलती है तो अथॉराइज्ड सेंटर से मिनरल ऑयल भी डलवा सकते हैं. इंजन का ख्याल रखने के लिए कार स्टार्ट करते ही ज्यादा रेस ना दें. इंजन को मजबूत बनाने के लिए गेयर और एक्सीलेरेशन में भी बेलेंस रखें. इंजन के मेंटनेस के लिये सही गियर शिफ्टिंग करनी चाहिए.

2-हैंडब्रेक के लिये टिप्स- अगर आप बारिश में कार को लंबे समय के लिए बाहर खड़ी कर रहे हैं तो हैंड ब्रेक न लगाएं. हैंडब्रेक लगाने से कार के पिछले पहिए के ड्रम ब्रेक जाम हो सकते हैं. इसे खोलने के लिए आपको मैकेनिक बुलाना पड़ सकता है. कई बार बारिश में ड्रम ब्रेक खराब भी हो जाते हैं. कार पार्क करते वक्त हैंड ब्रेक की बटन दबाकर ही पार्किंग ब्रेक का इस्तेमाल करें. अगर आपने हैंड ब्रेक की बटन को पूरी तरह बिना दबाए हैंड ब्रेक खींच दिए तो लॉकिंग गियर खराब हो सकता है.

3-क्लच पर ज्यादा प्रेशर- अगर आप हिल एरिया में ड्राइव कर रहे हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि कार न्यूट्रल में करने के बाद ही हैंड ब्रेक लगाएं. कई बार लोग ट्रैफिक में क्लच पर पैर रखे रहते हैं इससे क्लच पर जोर पड़ता है और खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं.

4-टायर्स का मेंटेनेंस जरूरी- कुछ लोग कार के टायर के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देते, ऐसे में कार के टायर्स कहीं भी धोखा दे सकते हैं. इसलिए समय- समय पर व्हील बैलेंसिंग कराते रहना चाहिए. इससे कार के टायर्स की लाइफ बढ़ जाती है. इसके अलावा करीब 10 हजार किलोमीटर चलने पर अलाइनमेंट और टायर रोटेशन चेक करें. अगर आपकी कार लंबे समय से खड़ी है तो टायर में फ्लैट स्पॉट आ सकता है. इसलिए कार को थोड़ा बहुत मूव करते रहें.

5-कार की बॉडी को रखें मेंटेन- कार के पार्ट के साथ-साथ उसकी बॉडी की फिटनेस भी जरूरी है. कई बार बारिश में पानी भरने से कार में जंग लगने के चांस बढ़ जाते हैं. इसलिए कार को टाइम पर वॉश कराना जरूरी है. साथ ही कार की बाहरी बॉडी में विंड शील्ड का भी ख्याल रखें. इसे सुरक्षित माइक्रो फाइबर क्लॉथ से इसकी सफाई करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget