एक्सप्लोरर

Mahindra कर रही है XUV700 का ब्लेज स्पेशल एडिशन पेश करने की तैयारी, जानें क्या कुछ होगा खास 

नई महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन को 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2L, 4-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दोनों के साथ पेश किया जा सकता है. पेट्रोल इंजन 380Nm टॉर्क के साथ 200bhp पॉवर जेनरेट करता है.

Mahindra XUV 700: महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में अपनी बेहद पॉपुलर XUV700 एसयूवी लाइनअप का एक स्पेशल एडिशन पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, लिमिटेड एडिशन के ब्रोशर स्कैन ऑनलाइन लीक हो गए हैं. लीक हुए स्कैन के अनुसार, महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन में एक यूनिक मैटे ब्लेज रेड कलर स्कीम होगी. कंट्रास्टिंग नेपोली ब्लैक रूफ, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक-आउट B, C और D पिलर और ब्लैक ORVM (आउटसाइड रियरव्यू मिरर) इसके स्पोर्टी लुक को बढ़ाते हैं.

इंटीरियर

इंटीरियर में ब्लैक-एंड-रेड थीम को अपनाया जाएगा. महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन में AC वेंट्स, सेंटर कंसोल और सीट अपहोल्स्ट्री पर रेड स्टिचिंग के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा. नए XUV700 ब्लेज़ एडिशन के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

फीचर्स 

आने वाला स्पेशल एडिशन हाई ट्रिम्स पर बेस्ड हो सकता है और इसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एयर प्यूरीफायर, पावर मिरर, ए और सी-टाइप यूएसबी पोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, कॉर्नरिंग लैंप, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-फोल्डिंग मिरर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

पावरट्रेन 

नई महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन को 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2L, 4-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दोनों के साथ पेश किया जा सकता है. पेट्रोल इंजन 380Nm टॉर्क के साथ 200bhp पॉवर जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन में दो स्टेट ऑफ ट्यून 360Nm के साथ 155bhp और 420Nm (MT)/450Nm (AT) के साथ 185bhp में उपलब्ध है. डीजल इंजन के साथ चार ड्राइव मोड- ज़िप, जैप, जूम और कस्टम उपलब्ध हैं. ये मोड स्टीयरिंग रिस्पॉन्स और वाहन के ओवरऑल परफॉर्मेंस को प्रभावित करते हैं. दोनों इंजन ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. XUV700 मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलता है.

यह भी पढ़ें -

भारत में लॉन्च हुई नई बजाज पल्सर NS400Z, 5000 रुपये से कर सकते हैं बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget