एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 700: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 6-सीटर महिंद्रा एक्सयूवी 700, टाटा सफारी से होगा मुकाबला 

Mahindra XUV 700 6-Seater Rival: इस एसयूवी का मुकाबला टाटा सफारी एसयूवी से होगा, जो पहले ही 6 और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है. इसमें एक 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

Mahindra XUV 700 6-Seater: महिंद्रा एक्सयूवी 700 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही लगातार डिमांड बनी हुई है, जिसे अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद से इस एसयूवी को अपडेट नहीं किया गया है. हालांकि यह अभी भी सेगमेंट की कई अन्य कारों से अधिक आधुनिक है. लेकिन अब कंपनी अपनी इस लोकप्रिय कार के नए वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. इसके कई टेस्टिंग म्यूल्स को देखा जा चुका है. इनमें से कुछ टेस्टिंग मॉडल XUV.e8 के हैं, जो INGLO प्लेटफॉर्म पर बने इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है. लेकिन अब कंपनी शायद इसके 6-सीटर वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस टेस्टिंग मॉडल को देखा गया है. 

सीटिंग लेआउट

यदि आपको याद हो तो महिंद्रा एक्सयूवी 700 के 6-सीटर मॉडल को कंपनी के AdrenoX स्मार्टफोन ऐप में देखा गया था. जबकि कंपनी ने अभी तक कभी भी XUV700 के 6-सीटर मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है. अभी तक यह 2-रो सीटिंग के साथ 5-सीटर और 3-रो सीटिंग के साथ 7-सीटर विकल्प में मौजूद है. 6-सीटर वर्जन में, सेगमेंट में टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस मौजूद हैं. अब महिंद्रा भी इस सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. 

डिजाइन

हालांकि अभी इसके लॉन्च टाइमलाइन के बारे में खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसे त्योहारी सीज़न के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, इसी समय टाटा मोटर्स अपनी हैरियर और सफारी एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है. स्पाई तस्वीरों में देखा गया मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ था. लेकिन यह पूरी तरह से मौजूदा XUV 700 की तरह ही दिख रहा था. इसके बाहरी डिटेल में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं देखा गया है. इसके   हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, व्हील्स और बंपर सब मौजूदा मॉडल जैसे ही हैं. केवल इसके इंटरनल सीटिंग कॉन्फिगरेशन में बदलाव नजर आ रहा है. हालांकि इसके फाइनल प्रोडक्ट में कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

पावरट्रेन

इस एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2L टर्बो डीजल इंजन को इनके ट्रांसमिशन के साथ बरकरार रखा जाएगा. इसके मौजूदा टॉप ट्रिम में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जबकि अन्य सभी ट्रिम्स में फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. इसका 6-सीटर वर्जन केवल टॉप-स्पेक ट्रिम्स के लिए ही उपलब्ध हो सकता है. हालांकि इसमें कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं. बाकी अन्य सब कुछ मौजूदा मॉडल के समान होगा.

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला टाटा सफारी एसयूवी से होगा, जो पहले ही 6 और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है. इसमें एक 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- इस जुलाई मारुति की कारों पर मिल रही है भारी छूट, आप कौन सी खरीदने वाले हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget