एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 400: महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400, अपने सेगमेंट में देती है सबसे ज्यादा रेंज  

महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरु होती है. जबकि इसके टॉप वैरिएंट ईएल की कीमत 18.99 लाख रुपये रखी है. यह कीमतें केवल पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ही मान्य है.

Mahindra Electric Car: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को लॉन्च कर दिया है. इस कार के ईसी और ईएल जैसे दो वेरियंट्स बाजार में उतारे गए हैं. चलिए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत.

पावरट्रेन

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में बेहद एडवांस लिथियम-आयन सेल का इस्तेमाल करके 34.5 kWh और 39.5kwh क्षमता के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. जो कि आईपी67 की रेटिंग के साथ आती है. यह इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 150 PS की पॉवर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कंपनी के अनुसार यह कार अपने सेगमेंट की सबसे फास्ट कार है. जो केवल 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार प्राप्त करने में सक्षम है और यह 150 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है. कंपनी इस एसयूवी से एक फुल चार्ज पर छोटी बैटरी के साथ 375 km और बड़ी बैटरी के साथ 456km की रेंज मिलने का दावा कर रही है, जो इसके सेगमेंट में सबसे अधिक है. अभी तक इस सेगमेंट में Tata Nexon EV Max 437km प्रति चार्ज की सबसे ज्यादा रेंज के साथ मौजूद थी. Tata की इस इलेक्ट्रिक SUV में 40.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 143bhp और 250Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. 

चार्जिंग

महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में तीन चार्जिंग विकल्प दिए गए हैं, जिसमें 3.3kW/16A होम चार्जर, 7.2kW/32A चार्जर और एक डीसी फास्ट चार्जर को शामिल है. स्टैंडर्ड चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है. जबकि डीसी फास्ट चार्जर इस बैटरी को मात्र 50 मिनट में चार्ज कर सकता है. जबकि 7.2kW के चार्जर से इस गाड़ी को चार्ज करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. 

फीचर्स

महिंद्रा की एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में फीचर्स के तौर पर एक 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम (एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के सपोर्ट के साथ) दिया गया है, साथ ही इसमें ब्लूसेंस प्लस एप भी मिलता है, जिससे 60 से अधिक मोबाइल एप बेस्ड फीचर्स को कनेक्ट किया जा सकता है. साथ ही लैदराइट सीट्स, ऑटो हैडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरुफ, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर आर्मरेस्ट, फ्रंट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल, फोल्डेबल ओआरवीएम, रियर वाइपर और वॉशर जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें छह एयबैग्स, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रिवर्स कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, अडेप्टिव गाइडलाइंस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. 

कैसी है XUV 400?

इस कार की लंबाई 4200 mm और चौड़ाई 1821 mm है और इसका व्हीलबेस 2600 mm है. इस एसयूवी में सेगमेंट में सबसे अधिक 378-लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे 418-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

कितनी है कीमत?

महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरु होती है. जबकि इसके टॉप वैरिएंट ईएल की कीमत 18.99 लाख रुपये रखी है. यह कीमतें केवल पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ही मान्य है.

यह भी पढ़ें :- भारतीय सेना में शामिल होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो, 1,470 यूनिट डिलीवर करने का मिला है ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget