एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की पावरट्रेन, फीचर्स और लॉन्च की डिटेल्स आई सामने, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी और इसकी कीमत की घोषणा और डिलीवरी इस साल अक्टूबर में होने की उम्मीद है. इसका मुकाबला जल्द बाजार में लॉन्च होने वाली होंडा एलिवेट से होगा.

Citroen Upcoming Car: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन इंडिया ने जल्द ही देश में लॉन्च होने वाली अपनी सी 3एयरक्रॉस एसयूवी की नई डिटेल्स का खुलासा किया है. कंपनी के सी-क्यूब्ड प्रोग्राम के तहत भारत के लिए सिट्रोएन का अगला प्रोडक्ट अगले कुछ महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके जरिए कंपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी जगह बनाना चाहती है. 

सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस पावरट्रेन 

C3 एयरक्रॉस में एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 110hp पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. यह एक छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा. बाद में इसमें एक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प मिल सकता है. यही इंजन C3 टर्बो हैचबैक में भी मिलता है.

माइलेज

पावरट्रेन डिटेल्स की पुष्टि करने के साथ कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ C3 एयरक्रॉस में 18.5kmpl का ARAI प्रमाणित माइलेज मिलेगा. 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस अन्य मिड साइज एसयूवी कारों के साथ इस एसयूवी की तुलना करने पर यह दोनों के बीच में आती है. आगामी होंडा एलिवेट 1.5 NA में 16.11kmpl, जबकि कुशाक 1.0 TSI और टाइगुन 1.0 TSI में क्रमशः 16.83 kmpl और 18.23kmpl का माइलेज मिलता है. क्रेटा और सेल्टोस के 1.5 NA पेट्रोल इंजन में क्रमशः 16.85kmpl और 17.35kmpl का माइलेज मिलता है. जबकि ग्रैंड विटारा और हाइराइडर में 21.12kmpl का माइलेज मिलता है. 

फीचर्स 

C3 एयरक्रॉस में 5 और 7 सीटर का विकल्प मिलेगा. इसमें 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ऑटो स्टॉप स्टार्ट, हिल होल्ड एसिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें किसी भी वेरिएंट में सनरूफ नहीं मिलेगा. 

बुकिंग, डिलीवरी और राइवल 

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी और इसकी कीमत की घोषणा और डिलीवरी इस साल अक्टूबर में होने की उम्मीद है. इसका मुकाबला जल्द बाजार में लॉन्च होने वाली होंडा एलिवेट से होगा, जिसमें एक 1.5 L NA पेट्रोल इंजन मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- टीवीएस आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री पहुंची 1.5 लाख यूनिट्स के पार, पिछले 18 महीनों की सेल में आई तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget