एक्सप्लोरर

Mahindra फिर करने जा रही है धमाका, सामने आए तीन नए EV कॉन्सेप्ट मॉडल्स, टीजर में दिखी झलक

Mahindra जल्द ही 15 अगस्त 2025 को अपने तीन नए कॉन्सेप्ट मॉडल्स – Vision.T, Vision.S और Vision.SXT से पर्दा उठाएगी. आइए इन दमदार SUVs की डिजाइन और संभावित फीचर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

देश की SUV बनाने वाली देसी कंपनी महिंद्रा एक बार फिर कुछ खास लेकर आ रही है. कंपनी तीन नए कॉन्सेप्ट SUV मॉडल्स को पेश करने जा रही है. इन गाड़ियों के नाम– महिंद्रा विजन.T (Vision.T), विजन.S (Vision.S) और विजन.SXT (Vision.SXT) हैं. महिंद्रा ने इन कॉन्सेप्ट गाड़ियों का टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें इनके साइड प्रोफाइल यानी साइड से लुक की झलक दिखती है.

इन गाड़ियों को देखकर लगता है कि डिजाइन में ये बिल्कुल नए और बेहद मॉडर्न होंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि 15 अगस्त को महिंद्रा इन कॉन्सेप्ट SUV में क्या-क्या खास फीचर्स और टेक्नोलॉजी दिखाती है. अगर आप SUV के शौकीन हैं, तो ये लॉन्च आपके लिए खास हो सकता है. आइए जानते हैं इन नए मॉडल्स में क्या-क्या खास हो सकता है.

Mahindra Vision.T का कैसा है डिजाइन?

  • Mahindra Vision.T को पहली नजर में देखकर Thar.e की याद आना बिलकुल सामान्य है. इसका लुक काफी दमदार और बॉक्सी है, जो इसे एक पावरफुल ऑफ-रोड SUV बनाता है. इसमें बड़े बंपर, मोटे टायर्स, फ्लैट बोनट और उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं, जिससे यह बहुत मजबूत और रफ-टफ नजर आती है.

  • इस SUV में भारी सस्पेंशन और चंकी ऑफ-रोड टायर्स लगे हैं, जिससे लगता है कि ये गाड़ी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक थार का नया कॉन्सेप्ट हो सकती है. Mahindra Vision.T को कंपनी की एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है, जो खास तौर पर युवाओं और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों को पसंद आएगी.

Mahindra Vision.S

  • Mahindra Vision.S एक ऐसी SUV के रूप में सामने आ रही है, जिसका डिजाइन हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, मस्कुलर व्हील आर्च और चौड़े टायर्स के साथ काफी बोल्ड और एग्रेसिव दिखाई देता है. इसके फ्लैट फ्रंट और ऊंचे स्टांस को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि यह नई जनरेशन Bolero Neo का संकेत हो सकती है या फिर Scorpio-N का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी हो सकता है.

Mahindra Vision.SXT

  • Mahindra Vision.SXT को देखकर लगता है कि महिंद्रा इस बार कुछ नया और बड़ा पेश करने की तैयारी में है. इसका ट्रक जैसा ऊंचा स्टांस, ऑफ-रोड बम्पर, भारी टायर्स और सस्पेंशन हाइलाइट्स के कारण ये EV पिकअप ट्रक के जैसा लगता है. इसके बॉडी डिजाइन और टीजर से यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह महिंद्रा की ग्लोबल EV लाइनअप का हिस्सा हो सकता है. 

  • बता दें कि महिंद्रा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस 15 अगस्त 2025 को चार नए कॉन्सेप्ट मॉडल्स को पेश करेगी, जिनमें EV (इलेक्ट्रिक) और ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) दोनों टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 310 लॉन्च: कंपनी दे रही है सुपरबाइक जैसे फीचर्स, सेगमेंट में पहली बार मिलेगा ड्रैग टॉर्क कंट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget