एक्सप्लोरर

अब बुक करेंगे तो डेढ़ साल बाद मिलेगी ये SUV! बढ़ गया Thar Roxx का डिलीवरी टाइम

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा डीलर्स के मुताबिक, थार रॉक्स के बेस-स्पेक MX1 पर सबसे लंबी वेटिंग है. ये ट्रिम पेट्रोल-मैनुअल और डीजल मैनुअल के साथ मौजूद है. आइए वेटिंग पीरियड की डिटेल जानते हैं.

Mahindra Thar Roxx Waiting Period: इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं. कुछ कारें ऐसी हैं जिनकी बाजार में डिमांड बहुत ज्यादा रहती है. इन्हीं में से एक महिंद्रा थार रॉक्स भी है, जोकि एक ऑफरोड SUV है. इस एसयूवी का वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच गया है. डिमांड देखते हुए कंपनी ने थार का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. 

ऐसे में कंपनी थार 3-डोर और रॉक्स 5-डोर की 9 हजार से ज्यादा यूनिट तैयार कर रही है. इसके बाद भी कुछ वेरिएंट पर ग्राहकों को 18 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. थार रॉक्स के बेस ट्रिम MX1 पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

कितने महीने का है वेटिंग पीरियड? 

महिंद्रा डीलर्स के मुताबिक, थार रॉक्स के बेस-स्पेक MX1 पर सबसे लंबी वेटिंग है. ये ट्रिम पेट्रोल-मैनुअल और डीजल मैनुअल के साथ मौजूद है. थार रॉक्स की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.99 लाख रुपये तक जाती है. वहीं इसके टॉप ट्रिम रॉक्स AX7L 4x4 वेरिएंट का डिलीवरी टाइम भी 18 महीने का है. ये ट्रिम डीजल-मैनुअल और डीजल-ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.59 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये के बीच है. 

Mahindra Thar Roxx का पावरट्रेन

थार रॉक्स में 2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) इंजन मिलता है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में थार रॉक्स के साथ 130 kW की पावर मिलती है और 380 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. महिंद्रा थार रॉक्स में डीजल इंजन का ऑप्शन भी मौजूद है.

महिंद्रा की इस गाड़ी में 2.2 लीटर mHawk का डीजल इंजन मिलता है. ये कार RWD और 4*4 दोनों वेरिएंट में मौजूद हैं. इस कार में लगे डीजल इंजन से मैक्सिमम 128.6 kW की पावर मिलती है और 370 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. थार रॉक्स एक ऑफ-रोडर कार है. ये एसयूवी थार के 3-डोर मॉडल से काफी अलग है.

यह भी पढ़ें:-

4 लाख रुपये की कीमत वाली इस कार की हो रही जबरदस्त बिक्री, 34 km का मिलता है माइलेज 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
कल Nissan की दमदार SUV Tekton की जाएगी लॉन्च, जानिए क्यों हो रही इतनी पॉपुलर?
कल Nissan की दमदार SUV Tekton की जाएगी लॉन्च, जानिए क्यों हो रही इतनी पॉपुलर?
Petrol Pump Myths: दिन या रात... पेट्रोल भरवाने का सही समय क्या है, क्या इसका भी माइलेज पर पड़ता है असर? 
दिन या रात... पेट्रोल भरवाने का सही समय क्या है, क्या इसका भी माइलेज पर पड़ता है असर? 

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget