एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Roxx vs Old 3 Door: थ्री डोर की बजाय क्यों खरीदें नई थार रॉक्स? फीचर्स से कीमत तक जानें अंतर

Thar Roxx vs Old 3 Door: महिंद्रा थार रॉक्स को कंपनी ने बुकिंग के लिए ओपन कर दिया है. इस नई थार में पुराने मॉडल के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं. यहां हम आपको दोनों थार के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Mahindra Thar Roxx vs Old 3 Door: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई थार रॉक्स भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है. ये 5-डोर थार छह वेरिएंट्स के साथ मार्केट में पेश की गई है. कंपनी ने नई थार में कई बदलाव किए हैं. इसी के साथ ही महिंद्रा की 3 डोर कार भी काफी पॉपुलर है, लेकिन हम आपको नई और पुरानी दोनों थार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप खुद डिसाइड कर पाएं कि आपके लिए कौन सी थार खरीदना बेहतर रहेगा. 

Thar Roxx vs 3 Door Thar

महिंद्रा थार रॉक्स को लग्जरी, परफॉर्मेंस और कटिंग एज टेक्नॉलजी के साथ ही नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. नई थार पुराने 3-डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी है. इसमें ज्यादा बड़ा व्हील-बेस भी दिया गया है.

स्पेस

इस थार में पीछे सीट पर बैठने के लिए ज्यादा स्पेस की सुविधा है. इसके साथ ही इस नई थार में सामान रखने के लिए भी ज्यादा जगह दी गई है. थ्री-डोर में 2450 मिमी का व्हीलबेस मिलता है और थार रॉक्स का व्हीलबेस 2850 मिमी लंबा है. 

कलर ऑप्शन

रॉक्स में लंबे और चौड़े रनिंग बोर्ड और चौकोर रियर व्हील आर्च हैं. इसमें रियर क्वार्टर ग्लास भी शामिल है, जो कि इसे 3-डोर थार से अलग बनाता है. रॉक्स में 7 कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि थार में पांच कलर ऑप्शन दिए गए हैं. 

महिंद्रा थार रॉक्स में पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई हैं. कार में 360-डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. महिंद्रा के पिछले मॉडल 3-डोर थार में इन फीचर्स को नहीं दिया गया था. इस थार में डुअल 10.25-इंच की स्क्रीन भी मिलने वाली है.

इंजन

महिंद्रा रॉक्स में एक डीजल और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, दोनों ही पावरट्रेन पर दो स्टेट ऑफ ट्यून हैं. मैनुअल ट्रांसमिशन वाला पेट्रोल वेरिएंट 152hp और 330Nm का टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट 177hp और 380Nm का टॉर्क देता है.

महिंद्रा थार रॉक्स का बेस वेरिएंट 2.2-लीटर डीजल इंजन 162hp और 330 Nm का टॉर्क पैदा करता है. जबकि थार 3-डोर के बेस वेरिएंट में 1.5-लीटर यूनिट डीजल इंजन है जो 116hp और 300Nm प्रोड्यूस करता है. 

कीमत

थार रॉक्स की कीमत की बात करें तो ये 3 डोर थार से थोड़ी अधिक है. जहां थार की एक्स शोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये से लेकर 17.60 लाख रुपये है. वहीं, थार रॉक्स की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

Mahindra Thar Roxx का जलवा, सिर्फ इतनी कीमत में लॉन्च हुई 5-डोर थार, गिनते-गिनते थक जाएंगे फीचर 

 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget