एक्सप्लोरर

किसकी जेब में पहुंची Mahindra Thar Roxx की पहली चाबी? VIP गाड़ी के लिए शख्स ने खर्च किए 1.31 करोड़

Mahindra Thar Roxx First Car Owner: महिंद्रा थार रॉक्स की पहली गाड़ी की चाबी दे दी गई है. नीलामी में रखी गई गाड़ी की असल कीमत 23 लाख रुपये के करीब थी, जो कि ऑक्शन में 1.31 करोड़ रुपये में बिकी है.

Mahindra Thar Roxx Auction Winner: महिंद्रा थार रॉक्स इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई पॉपुलर गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. महिंद्रा ने इस कार को अगस्त महीने में लोगों के बीच पेश किया. हाल ही में कंपनी ने सबसे पहले बनकर तैयार हुई महिंद्रा थार रॉक्स की पहली गाड़ी के लिए नीलामी रखी थी. अब ऑटोमेकर्स ने इस ऑक्शन के विजेता को कार सौंप दी है. महिंद्रा थार रॉक्स के सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में जानकारी भी साझा की गई.

किसे मिली Mahindra Thar Roxx की पहली चाबी?

भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि थार रॉक्स की पहली कार के लिए 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन फाइल किया था. इन लोगों में से आकाश मिंडा ने इस कार को अपना बना लिया है. बता दें कि आकाश मिंडा, मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं.

Thar Roxx की पहली गाड़ी

महिंद्रा थार रॉक्स VIN 001 को आकाश मिंडा ने 1.31 करोड़ रुपये में खरीदा है. आकाश मिंडा द्वारा खरीदी गई गाड़ी नेबुला ब्लू कलर की है. ये थार रॉक्स का AX7L डीजल ऑटोमेटिक 4*4 वेरिएंट है. इससे पहले मिंडा साल 2020 में महिंद्रा थार के 3-डोर मॉडल को भी सबसे पहले खरीद चुके हैं.

आकाश मिंडा को थार रॉक्स की गाड़ी की चाबी महिंद्रा की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मंजरी उपाध्याय ने सौंपी. महिंद्रा थार रॉक्स की ये पहली गाड़ी इसलिए भी खास है, क्योंकि कंपनी के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने इस कार पर सिग्नेचर भी किए हैं. साथ ही ये कार यूनिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर- 001 (VIN-001) के साथ दी गई है.

किसकी जेब में पहुंची Mahindra Thar Roxx की पहली चाबी? VIP गाड़ी के लिए शख्स ने खर्च किए 1.31 करोड़

महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ मार्केट में लाई गई है. इस कार की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-मॉडल की कीमत 22.49 लाख रुपये तक जाती है. इस गाड़ी में लगे इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन को जोड़ा जा सकता है. आकाश मिंडा ने नीलामी में इसके टॉप वेरिएंट को हासिल किया है.

यह भी पढ़ें

फेस्टिव सीजन पर Mahindra ने सस्ती कर दी अपनी 3-डोर थार, जानें अब कितनी रह गई है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nexon Camo को मिला Sierra वाला टच, फीचर्स भी दमदार
Nexon Camo को मिला Sierra वाला टच, फीचर्स भी दमदार
एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
Atiq Ahmed Son Aaban Death: कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget