एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Roxx ने बनाया लोगों को दीवाना, एक घंटे में हुई 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग

Mahindra Thar Roxx Bookings: महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग शुरू हो गई है. इस एसयूवी की बुकिंग के शुरुआती एक घंटे में ही इस ऑफ-रोड कार थार रॉक्स को लेकर लोगों का क्रेज नजर आया.

Mahindra Thar Roxx Price: महिंद्रा थार रॉक्स अगस्त महीने में लोगों के बीच लॉन्च की गई थी. कंपनी ने 3 अक्टूबर से इस कार की बुकिंग शुरू कर दी. थार रॉक्स की बुकिंग के शुरू होने के साथ ही इस कार को लेकर लोगों में काफी क्रेज नजर आया. सुबह 11 बजे इस ऑफ-रोड एसयूवी की बुकिंग शुरू की गई थी और केवल 60 मिनट के अंदर ही ऑटोमेकर्स को 1.76 लाख यूनिट्स के लिए बुकिंग्स मिल गई. इस बंपर बुकिंग के चलते लोगों के हाथ में गाड़ी की चाबी आने में समय लग सकता है.

महिंद्रा थार रॉक्स के लिए कितना इंतजार?

महिंद्रा थार रॉक्स इस साल की मोस्ट पॉपुलर लॉन्च हुई गाड़ियों में से एक है. 3-डोर थार को लेकर ही लोगों में पहले से ही क्रेज था, लेकिन इस 5-डोर मॉडल के आने से लोगों को इस कार में एक और ऑप्शन मिल गया है. महिंद्रा ने थार रॉक्स की बुकिंग डीलरशिप के साथ ही ऑनलाइन भी शुरू की है.

पहले एक घंटे में महिंद्रा को 1,76,218 गाड़ियों के ऑनलाइन बुकिंग मिली. ऑफलाइन बुकिंग के साथ ये आंकड़ा बढ़ सकता है. कंपनी इस कार को डिलीवर करना दशहरा के दिन शनिवार, 12 अक्टूबर से शुरू करेगी. वहीं अगले तीन हफ्ते के अंदर कंपनी की ओर से डिलीवरी टाइमटेबल भी जारी कर दिया जाएगा.

महिंद्रा थार रॉक्स का इंजन

थार रॉक्स एक ऑफ-रोड एसयूवी है. इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट केवल 2-व्हील ड्राइव के साथ लाया गया है. इस एसयूवी में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन पर 162 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर 177 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

महिंद्रा थार रॉक्स में 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है, जिससे मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन पर 152 hp की पावर मिलती है और 330 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. डीजल इंजन के वेरिएंट्स में 4 WD का ऑप्शन भी मिलता है.

Thar Roxx की कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स सात कलर वेरिएंट में मार्केट में शामिल है. इस कार में 26.03-सेंटीमीटर की ट्विन डिजिटल स्क्रीन दी गई है. गाड़ी में पैनोरमिक स्काईरूफ भी दिया गया है. महिंद्रा की इस एसयूवी की एक्स-शोरूम प्राइस 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 22.49 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Electric Car: 560 किलोमीटर की रेंज और ढेर सारे फीचर्स, क्या भारत आएगी टाटा-हुंडई को टक्कर देने वाली ये कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल का खर्च कैसे आधा करा सकती हैं हाइब्रिड कारें? 20 लाख से कम में ये ऑप्शन्स मौजूद
पेट्रोल का खर्च कैसे आधा करा सकती हैं हाइब्रिड कारें? 20 लाख से कम में ये ऑप्शन्स मौजूद
Auto कंपनियां अचानक Hybrid कारों के पीछे क्यों भाग रही हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
Auto कंपनियां अचानक Hybrid कारों के पीछे क्यों भाग रही हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
क्या Kia Syros के लिए गेमचेंजर साबित होगा इसका नया EV वर्जन? किफायती हो सकती है कीमत
क्या Kia Syros के लिए गेमचेंजर साबित होगा इसका नया EV वर्जन? किफायती हो सकती है कीमत
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget