एक्सप्लोरर

कल करेंगे बुक तो 90 दिनों बाद मिलेगी Mahindra Thar Roxx की चाबी, यहां जान लें कीमत और फीचर्स

Mahindra Thar Roxx Booking: महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-वेरिएंट की कीमत 22.49 लाख रुपये तक जाती है. थार रॉक्स एक ऑफ रोडर कार है.

Mahindra Thar Roxx Booking: इस साल की बड़ी लॉन्चिंग में से एक महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग कल यानी 3 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी. कंपनी ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. महिंद्रा थार के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा था कि महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. पोस्ट में ये भी बताया गया था कि 3 अक्टूबर सुबह 11 बजे से लोग इस एसयूवी के लिए बुकिंग कर सकेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने अपनी थार रॉक्स को 15 अगस्त को लॉन्च किया था. महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्र्रेन में मार्केट में मौजूद है. इस कार में 2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) का इंजन मिलता है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में इस कार के साथ 130 kW की पावर मिलती है और 380 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

महिंद्रा थार रॉक्स का पावरट्रेन और कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स में डीजल इंजन का ऑप्शन भी मौजूद है. महिंद्रा की इस गाड़ी में 2.2 लीटर mHawk का डीजल इंजन मिलता है. ये कार RWD और 4*4 दोनों वेरिएंट में मौजूद हैं. इस कार में लगे डीजल इंजन से मैक्सिमम 128.6 kW की पावर मिलती है और 370 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. महिंद्रा थार रॉक्स एक ऑफ-रोडर कार है. ये एसयूवी थार के 3-डोर मॉडल से काफी अलग है.

महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम प्राइस 12.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-वेरिएंट की कीमत 22.49 लाख रुपये तक जाती है. इसके 4*4 वेरिएंट्स की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू है. महिंद्रा ने हाल ही में सबसे पहली थार रॉक्स को ऑक्शन में उतारा था, जिसकी वीआईपी नंबर प्लेट के लिए लोगों की लाइन लग गई. इस कार की 001 VIN कोड के लिए नीलामी एक करोड़ रुपये की कीमत को भी पार कर गई. 

यह भी पढ़ें:-

कम कीमत में मिलेगा धांसू माइलेज, डेली नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये बाइक्स 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worlds Most Expensive Number Plate: किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए मार्केट में कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए जरूरी डिटेल्स
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए डिटेल्स
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget