एक्सप्लोरर

महिंद्रा की Scorpio-N को झटका, बेस्टसेलिंग कारों की लिस्ट से बाहर हुई SUV, जानें वजह

अगस्त 2025 में Mahindra Scorpio-N और Classic की बिक्री घटकर 9840 यूनिट रह गई. आइए जानें क्यों टॉप 10 कारों की लिस्ट से बाहर हुई Scorpio और इसकी कीमत कितनी है.

महिंद्रा की टॉप सेलिंग SUV स्कॉर्पियो के लिए अगस्त 2025 अच्छा नहीं रहा. दरअसल, हर महीने टॉप 10 कारों की लिस्ट में शामिल होने वाली Scorpio-N और Scorpio Classic इस बार बाहर हो गईं. अगस्त महीने में सिर्फ 9840 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 13,787 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर 29% की गिरावट आई.

क्यों बाहर हुई Scorpio टॉप 10 लिस्ट से?

  • दरअसल, मारुति सुजुकी के मॉडल्स ने अगस्त 2025 में टॉप 10 की लिस्ट पर कब्जा कर लिया. Maruti की 8 कारें इस लिस्ट में थीं, जबकि बाकी जगह Hyundai Creta और Tata Nexon जैसी SUV ने ली. Maruti Eeco की मजबूत बिक्री ने भी बड़ा फर्क डाला और Scorpio को लिस्ट से बाहर कर दिया.

पिछले महीनों की सेल्स रिपोर्ट

  • अगर हाल के महीनों पर नजर डालें तो जुलाई 2025 में Scorpio की 13,747 यूनिट बिकी थीं, जून में 12,740 यूनिट और मई में 14,401 यूनिट. अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 15,534 यूनिट और मार्च में 13,913 यूनिट रहा. ज्यादातर महीनों में बिक्री स्थिर रही, लेकिन अगस्त में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली. त्योहारों से ठीक पहले यह गिरावट Mahindra के लिए चिंता का विषय हो सकती है.

Mahindra Scorpio-N की कीमत और इंजन

  • Scorpio-N की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.15 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1997 सीसी का पेट्रोल इंजन और 2198 सीसी का डीजल इंजन मिलता है. पेट्रोल इंजन 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 200 बीएचपी की पावर और 400 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. ये SUV 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है और इसमें RWD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन हैं. माइलेज 12.12 kmpl से 15.94 kmpl तक है.

Mahindra Scorpio Classic की कीमत और खासियत

  • Scorpio Classic की कीमत 13.77 लाख रुपये से शुरू होकर 17.72 लाख रुपये तक है. इसमें 2184 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये SUV 7 और 9 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है और 14.44 kmpl तक का माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें: जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Celerio? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget