एक्सप्लोरर

महिंद्रा की इस कार पर मिल रहा 2.60 लाख का जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए ऑफर की डिटेल, फीचर्स और नई कीमत

Mahindra Discount Offers: मई 2025 में Mahindra XUV400 पर 2.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. महिंद्रा की यह ईवी दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन्स में मौजूद है. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Mahindra XUV400 EV Discount: महिंद्रा ने मई 2025 के लिए अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है. कंपनी इस गाड़ी के 2025 मॉडल ईयर पर 2.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. ग्राहकों को इसका लाभ केवल 31 मई 2025 तक मिलेगा.

इस डिस्काउंट का सबसे ज्यादा फायदा XUV400 EL Pro FC 34.5kWh वैरिएंट पर मिलेगा. इस ऑफर में कंपनी कैश डिस्काउंट के साथ-साथ कॉर्पोरेट बोनस जैसी सुविधाएं भी दे रही है

XUV400 के फीचर्स और अपडेट

XUV400 की एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख से शुरू होकर 17.69 लाख तक जाती है, लेकिन ऑफर के तहत कीमत घटने के बाद, यह गाड़ी भारत में उपलब्ध सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV में से एक बन गई है. Mahindra XUV400 को अब कंपनी ने PRO वैरिएंट्स में अपग्रेड किया है-जिसमें EC PRO और EL PRO जैसे विकल्प मिलते हैं. इन नए वर्जन में कंपनी ने डैशबोर्ड, टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइन में बड़े अपडेट किए हैं.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Mahindra XUV400 के इंटीरियर को अब और भी अधिक मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें अपडेटेड ड्यूल टोन डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है. पैसेंजर साइड पर अब पियानो ब्लैक इंसर्ट जोड़ा गया है. गाड़ी में अब एक बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही, एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है.

XUV400 का सेंट्रल AC वेंट अब इस बड़ी स्क्रीन को accommodate करने के लिए रीपोजिशन किया गया है. इसका क्लाइमेट कंट्रोल पैनल अब बिल्कुल XUV700 और Scorpio-N जैसा दिखता है. इसके स्टीयरिंग व्हील में भी XUV700 का डिजाइन देखने को मिलता है.

कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स

XUV400 में अब पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक AC दिया गया है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर अपनी जरूरत के अनुसार टेंपरेचर सेट कर सकते हैं. रियर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए टाइप-C USB चार्जर और नए रियर AC वेंट भी दिए गए हैं. साथ ही, इसमें अब वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की सुविधाएं भी मौजूद हैं.

सेफ्टी फीचर्स

Mahindra XUV400 में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देते हैं. इसके साथ ही, गाड़ी में रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

बैटरी रेंज और वैरिएंट

Mahindra XUV400 दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है. पहला विकल्प है 34.5 kWh का बैटरी पैक, जिसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है. यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो शहरी यातायात और डेली कम्यूट के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं. दूसरा विकल्प है 39.4 kWh बैटरी पैक, जो एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज देता है.

यह वैरिएंट लंबी दूरी की यात्राओं और हाईवे ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि XUV400 शहर की ज़रूरतों और लंबी दूरी की ड्राइविंग दोनों के लिए एक ऑल-राउंडर EV है.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी का बड़ा तोहफा, सभी ई-वाहनों पर मिलेगी 2 साल की वारंटी, पुराने खरीदारों को भी मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget