एक्सप्लोरर

Mahindra BE6 और XEV 9e ने आते ही रच दिया इतिहास, देश की सबसे सुरक्षित कारों का मिला टैग

Mahindra Electric Cars Safety Rating: महिंद्रा एंड महिंद्रा की XEV 9e और BE6 भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक गाड़ियां बन गई हैं. XEV 9e को एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 32 में से 32 अंक हासिल हुए हैं.

Mahindra XEV 9e and BE6 Electric SUV 5-Star Safety Rating: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 और XEV 9e को लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद से ही महिंद्रा की ये दोनों कारें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अब बड़ी बात यह है कि इन दोनों कारों ने एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं.  

महिंद्रा की इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी ने भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इसके साथ ही Mahindra XEV 9e और BE6 भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक गाड़ियां बन गई हैं.

Mahindra XEV 9e को एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में पूरे 32 में से 32 अंक हासिल हुए हैं. इसके अलावा BE 6 ने 32 में से 31.93 अंक हासिल किए. दोनों गाड़ियों ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 49 में से 45 प्वॉइंट हासिल किए हैं. 

क्यों जरूरी है NCAP क्रैश टेस्ट? 

भारत NCAP गाड़ियों का असेसमेंट प्रोग्राम है जोकि गाड़ियों की सुरक्षा का आकलन करता है. इससे पता चलता है कि एक्सीडेंट होने पर गाड़ी में बैठे लोगों को कितनी चोट लग सकती है. जब किसी गाड़ी को 5-स्टार रेटिंग मिलती है तो सेफ्टी के हिसाब से उस गाड़ी को अच्छा माना जाता है. 

महिंद्रा की दोनों इलेक्ट्रिक कारें देती हैं इतनी रेंज

महिंद्रा XEV 9E एक बड़ी इलेक्ट्रिक कार है और BE 6e एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इन गाड़ियों में 59 kWh और 79 kWh के बैटरी पैक का ऑफर मिलता है. इन गाड़ियों की रेंज के बारे में बात करें तो BE 6e सिंगल चार्जिंग में 682 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. वहीं बड़ी इलेक्ट्रिक कार XEV 9E एक बार चार्ज करने पर 656 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

महिंद्रा की इन दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है. इसके साथ ही OTA अपडेट्स, सेल्फी कैमरा, ADAS लेवल 2, 16-स्पीकर साउंड सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले का फीचर भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें:-

Hyundai Creta Electric Review: आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी क्रेटा इलेक्ट्रिक? रिव्यू में पढ़ लीजिए सब 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget