एक्सप्लोरर

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी नई नवेली Mahindra BE 6? यहां जानें EMI का हिसाब

Mahindra BE 6 on EMI: महिंद्रा BE 6 के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 19.87 लाख रुपये है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 17.88 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. आइए इसकी डिटेल्स जान लेते हैं.

Mahindra BE 6 on Down Payment and EMI: महिंद्रा ने पिछले साल के आखिर में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया था, जिनको खूब सराहा जा रहा है. इन्हीं में से एक महिंद्रा BE 6 की मार्केट में खूब डिमांड है. महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को लोन पर भी खरीदा जा सकता है, जिससे आपको एक बार में पूरा पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. आप हर महीने EMI देकर भी महिंद्रा की इस कार को खरीद सकते हैं. 

कैसे EMI पर खरीदें Mahindra BE 6?

महिंद्रा BE 6 की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होकर 26.90 लाख रुपये तक जाती है. महिंद्रा BE 6 के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 19.87 लाख रुपये है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 17.88 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. लोन की अमाउंट क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है. अगर आप महिंद्रा BE 6 खरीदने के लिए 1.99 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं तो चार साल के लिए लोन लेने पर 9 फीसदी की ब्याज दर से आपको हर महीने 44,500 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे.

हर महीने देनी होगी कितनी EMI? 

महिंद्रा की ये ईवी खरीदने के लिए अगर आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो 60 महीनों तक करीब 37,200 रुपये प्रति महीने जमा करने होंगे. इसके अलावा ईवी खरीदने के लिए छह साल के लिए लोन लेने पर 9 फीसदी की ब्याज से 32,300 रुपये की किस्त जमा करनी होगी.

महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने 28,800 रुपये की किस्त जमा होगी. अगर आप महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को EMI पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो लोन लेते वक्त सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. बैंक की पॉलिसी के मुताबिक इन आंकड़ों में अंतर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें

दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में होते हैं सड़क हादसे, चौंका देगा हर साल मौतों का ये आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget