एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 300 Facelift: कई बड़े फीचर्स अपग्रेड के साथ आने वाली है महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, डिजाइन में भी होगा बदलाव 

XUV300 फेसलिफ्ट के डिज़ाइन में महिंद्रा BE05 इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से प्रेरित एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.

2024 Mahindra XUV 300: 2019 की शुरुआत में लॉन्च की गई महिंद्रा XUV300 को अगले कुछ महीनों में एक बड़े फेसलिफ्ट अपडेट के साथ लॉन्च किया जाना है, जिसकी काफी लंबे समय से टेस्टिंग चल रही है. इसका मुकाबला पहले की तरह ही टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा जैसे मॉडलों के साथ होगा. हालांकि आधिकारिक लॉन्च की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसे 2024 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है. नई XUV300 फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. जिसमें यह अपने सेगमेंट में पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली पहली कार बन जाएगी. एक और महत्वपूर्ण अपडेट के तौर पर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) तकनीक को शामिल किया जाएगा. इसमें एडवांस यूजर इंटरफेस के साथ एक बड़ा फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दोनों को सपोर्ट करेगा. इसके आकर्षण को बढ़ाने के लिए डैशबोर्ड डिज़ाइन में भी अपडेट किया जाएगा. 

फीचर्स 

एक्सयूवी 300 को अधिक वैल्यू फॉर मनी बनाने के लिए महिंद्रा इसमें 360-डिग्री कैमरा, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के साथ एड्रेनोएक्स यूआई जैसी एक्स्ट्रा फीचर्स शामिल कर सकती है. जबकि इसके मौजूदा मॉडल में मिलने वाले फीचर्स बरकरार रहेंगे, जिसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और गो, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियरव्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और लेदर सीट्स शामिल हैं. 

पावरट्रेन 

नई अपडेटेड XUV 300 के इंजन लाइनअप को प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान रखा जाएगा, जिसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल (110PS/200Nm), 1.2L टर्बो पेट्रोल GDI (130PS/250Nm), और 1.5L टर्बो डीजल (117PS/300Nm) इंजन के विकल्प शामिल हैं. हालांकि, मौजूदा 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स को नए 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ रिप्लेस किया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल यूनिट का विकल्प मौजूद रहेगा. 

डिजाइन

XUV300 फेसलिफ्ट के डिज़ाइन में महिंद्रा BE05 इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से प्रेरित एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बम्पर और नए सी-शेप के एलईडी डीआरएल के साथ अपडेटेड हेडलैम्प्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा इसमें नए अलॉय व्हील, री डिजाइंड बूट लिड और नए सी-शेप एलईडी टेललैंप्स भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- होंडा सिटी और हुंडई वरना की मुसीबतें बढ़ाने आ रही है सिट्रोएन की नई सेडान, इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लाएगी कंपनी

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

Embed widget