एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 400: अब और सुरक्षित हुई महिंद्रा एक्सयूवी 400, EL वेरिएंट में शामिल हुए कई नए सेफ्टी फीचर्स, बढ़ी कीमत

Mahindra XUV 400 Rival: इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का बाजार में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से मुकाबला होता है, जो फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है.

Mahindra XUV 400 EL Update: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय 2024 में देश में अपने बोर्न-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म-आधारित एसयूवी को पेश करेगी. फिलहाल कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में XUV400 मौजूद है, जो अपडेटेड XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित है. XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को भी जल्द ही कई बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा, जो ढेर सारे नए फीचर्स से लैस होगा. अपडेटेड XUV 400 में भी पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा. 

अपडेट हुई इलेक्ट्रिक एसयूवी

महिंद्रा ने XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी के टॉप-स्पेक EL वेरिएंट में कई नए सेफ्टी फीचर्स और अन्य कंफर्ट फीचर्स को शामिल किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत अब 19.19 लाख रुपये से शुरू होती है. इस टॉप-स्पेक EL ट्रिम में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, बूट लैंप, फॉग लैंप समेत कई सेफ्टी फीचर्स और दो ट्वीटर के साथ 4 स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं.

बैटरी और रेंज

महिंद्रा XUV400 EL ट्रिम में फ्रंट एक्सल पर एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है, जो 150 hp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह फ्रंट-एक्सल माउंटेड मोटर 39.4kWh बैटरी पैक से जुड़ा है. इसमें 456 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसके एंट्री-लेवल EC ट्रिम में 34.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसमे 375 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. 

बढ़ी है कीमत

अपडेटेड EL ट्रिम की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बेस EC ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 16.49 लाख रुपये के बीच है. जबकि EL ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत अब 19.19 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये के बीच है.

किससे होता है मुकाबला

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का बाजार में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से मुकाबला होता है, जो फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इसमें 453 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया जाता है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने इन कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, आपको कौन सी है पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget