एक्सप्लोरर

LPG in CNG Cars: घरेलू एलपीजी से न चलाएं सीएनजी कार, खतरे में पड़ सकती है आपकी जान

कार में LPG का इस्तेमाल खतरनाक होता है. कई बार कारों में एलपीजी के कारण आग लगने या सिलेंडर ब्लास्ट होने के मामले सामने आए हैं. साथ ही इसमें सल्फर होने के कारण पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचता है.

CNG Cars: देश की सड़कों पर सीएनजी कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि लोग महंगे पेट्रोल और डीजल से परेशान हैं, जबकि सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले सस्ती होने के साथ ही कार में अधिक माइलेज भी देती है. लेकिन सीएनजी कारों के साथ बहुत सारे लोग और पैसे बचाने के चक्कर में कुछ गलतियां भी कर रहे हैं, जिससे कार के इंजन को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही यात्रियों की जान को भी खतरा हो सकता है. ये गलती है सीएनजी कार को घरेलू एलपीजी गैस से चलाना. यदि आप भी यह काम करते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि इसके क्या नुकसान होते हैं. साथ ही हम आपको सीएनजी और एलपीजी जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी बताएंगे. 

कीमतों में अंतर के कारण लोग प्रयोग करते हैं एलपीजी 

घरों में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर में करीब ₹1000 में 14.2Kg गैस मिलती है. यानि इसकी कीमत 71 रुपए प्रति किलोग्राम पड़ती है. जबकि CNG की कीमत 75 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसी कारण लोग पैसे बचाने के लिए गाड़ियों में CNG की जगह LPG का इस्तेमाल करते हैं. 

कितना मिलता है माइलेज? 

कार में CNG का माइलेज अलग अलग मॉडल्स और इंजन के हिसाब से अलग अलग होता है. देश में सेलेरियो जैसी कारें 35 km/Kg तक का माइलेज देती हैं. यानि एक बार सिलेंडर भरे होने पर 300 से 350 किलोमीटर तक कार को चलाया जा सकता है. जबकि एलपीजी से भी लगभग इतना ही माइलेज मिलता है. सीएनजी पर गाड़ी चलाने का खर्च ₹2.5/km और एलपीजी से ₹2/km पड़ता है. 

क्या होता है LPG से नुकसान 

कार में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल खतरनाक होता है. कई बार कारों में एलपीजी के कारण आग लगने या सिलेंडर ब्लास्ट होने के मामले सामने आए हैं. साथ ही इसमें सल्फर होने के कारण पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचता है. इसके अलावा एलपीजी से इंजन की लाइफ 25% घट जाती है. जिससे आपको भारी नुकसान हो सकता है. साथ ही इसमें आग लगने से जान को भी खतरा होता है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का माइलेज रिव्यू, जानें 1 लीटर पेट्रोल में कितनी दूरी तय करती है यह कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget