एक्सप्लोरर

Long Drive Tips: लंबे ट्रिप पर लेकर जा रहे हैं कार तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे परेशान 

अगर आप लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है, आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिससे की बाद में सफर के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े.

Long Trip By Car: इस समय बहुत से लोग गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. ऐसे में काफी लोग अलग अलग जगहों पर घूमने निकल चुके हैं या जल्द ही लॉन्ग ट्रिप पर जाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में यदि आप भी अपनी कार से लॉन्ग ट्रिप्स पर जाने की सोच रहे हैं. तो आपको कुछ चीजों की जांच जरूर कर लेना चाहिए, नहीं तो आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

टायर प्रेशर करें चेक

लॉन्ग ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी के सभी टायरों के एयर प्रेशर को जरूर चेक कर लेना चाहिए. गाड़ी के टायर प्रेशर को कार के यूजर मैनुअल के अनुसार ही रखें, क्योंकि उसमें आपकी गाड़ी के अनुसार सही एयर प्रेशर लिखा होता है. साथ ही टायर प्रेशर के लिए अपने इलाके के मौसम का जरूर ध्यान रखें, क्योंकि गर्मी और सर्दी के अनुसार टायर का प्रेशर अलग अलग होता है. 

स्पेयर टायर की करें जांच

लंबे रास्ते में आपको कभी भी स्पेयर टायर की जरूरत हो सकती है. साथ ही स्पेयर टायर का एयर प्रेशर भी जरूर चेक कर लें. साथ ही इसमें थोड़ी ज्यादा हवा भरा लें, जिससे इसकी हवा जल्दी कम नहीं होगी.  

कूलेंट और ब्रेक फ्लूइड की करें जांच

लॉन्ग ट्रिप्स पर जाने से पहले गाड़ी के सभी फ्लूइड की जांच जरूर करवा लें. जिससे आप गाड़ी का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गाड़ी के कूलेंट और ब्रेक फ्यूइड को भी टॉप-अप करा लें. क्योंकि लॉन्ग ड्राइव के दौरान कूलेंट की अधिक आवश्यकता पड़ती है.  

इंजन ऑयल को करें करवाएं चेक 

लॉन्ग ट्रिप पर जाने से पहले कार के इंजन ऑयल को जरूर चेक कर लें. इसके लिए इंजन के कैप को खोलें और डिपस्टिक से इंजन ऑयल के लेवल को जरूर चेक कर लें. यदि यह कम है तो इसे रिफिल करवा लें. 

पीयूसी सर्टिफिकेट करें चेक

लंबे सफर पर निकलने से पहले गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट्स को जरूर चेक कर लें. खासकर पॉलुशन सर्टिफेकट की भी जरूर जांच कर लें, उसके एक्सपायरी डेट की भी जरूर जांच कर लें. यदि आपके पास वैलिड पॉलुशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं है तो इसे रिन्यू करवा लें, नहीं तो आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा पंच ईवी के डिजाइन की डिटेल्स आईं सामने, सिट्रोएन ई सी3 से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget