एक्सप्लोरर

Range Rover Velar: लैंड रोवर ने की रेंज रोवर वेलार की कीमतों में की भारी कटौती, जानिए क्यों खास है ये एसयूवी

रेंज रोवर वेलार में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 250hp पॉवर और 365Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा एक 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी है.

Range Rover Velar Price Cut: लैंड रोवर इंडिया ने 2024 रेंज रोवर की कीमत में 6.4 लाख रुपये की कटौती की है, अब इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 87.9 लाख रुपये से शुरू होती है. पिछले साल जुलाई में लॉन्च होने के समय 2024 वेलार की एक्स शोरूम कीमत 93 लाख रुपये थी, जो साल के अंत में हुई बढ़ोतरी के बाद 94.3 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. 

रेंज रोवर वेलार डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

पिछले मॉडल की तुलना में, 2024 रेंज रोवर वेलार में फ्रंट में एक पिक्सेल एलईडी सेटअप और रियर में एक नए टेल-लाइट के साथ एक नया लाइटिंग सिग्नेचर मिलता है. सबसे बड़े बदलाव अंदर की ओर किए गए हैं, जिसमें कंपनी ने क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल टच बटन को हटाकर और सभी कंट्रोल्स को एक नई, 11.4-इंच घुमावदार इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर शिफ्ट किया गया है. यह लग्जरी एसयूवी अंडर-बोनट व्यू के साथ 360-डिग्री कैमरा, 20-वे मसाज फ्रंट सीट्स, रियर सीट्स के लिए पावर रिक्लाइन, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग, मेरिडियन साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, एक पैनोरमिक सनरूफ और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है. 

रेंज रोवर वेलार पावरट्रेन

रेंज रोवर वेलार में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 250hp पॉवर और 365Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा एक 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है जो कुल 204hp पॉवर और 430Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों इंजनों में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है और ये 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं. पेट्रोल वेलार 7.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है जबकि डीजल से चलने वाली वेलार 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

रेंज रोवर वेलार राइवल्स

इस कीमत पर, रेंज रोवर वेलार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई (96.4 लाख रुपये), बीएमडब्ल्यू एक्स5 (96 लाख रुपये), पोर्शे मैकन (88.06 लाख रुपये) और जगुआर एफ-पेस (72.9 लाख रुपये) से होता है.

यह भी पढ़ें -

देखिए टाटा टिगोर सीएनजी एएमटी ऑटोमेटिक रिव्यू, शहर में चलाना है बहुत आसान!

भारतीय बाजार में लॉन्च हुई अपडेटेड कावासाकी Z900 बाइक, 9.29 लाख रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget