एक्सप्लोरर

महज 2.7 सेकेंड में पकड़ सकती है 0-100 की रफ्तार, Lamborghini ने लॉन्च की ये सुपरकार

Lamborghini Temerario Supercar: लैम्बोर्गिनी की इस गाड़ी को हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन के साथ ऑफर किया गया है, जिसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इसकी टॉप स्पीड 342 किलोमीटर प्रति घंटा तक है.

Lamborghini Temerario Supercar First Look: इटली की सुपर कार निर्माता कंपनी Lamborghini की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. अब कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में Lamborghini Temerario को लॉन्च कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि लैम्बॉर्गिनी की इस कार के फीचर्स कैसे हैं और इसे कितनी कीमत में लॉन्च किया गया है.

Lamborghini Temerario को हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन के साथ ऑफर किया गया है, जिसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. सुपरकार के दमदार इंजन की बात करें तो इस सुपरकार में चार लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन मिलता है, जोकि 800 bhp की पावर और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है.

क्या है गाड़ी की टॉप स्पीड? 

गाड़ी की खासियत यह है कि हाइब्रिड तकनीक के साथ इसकी पावर 920 hp और 800 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी. कार को 0-100 किलोमीटर की स्पीड से सिर्फ 2.7 सेकेंड में ही चलाया जा सकता है. गाड़ी की टॉप स्पीड 342 किलोमीटर प्रति घंटा तक है. लैम्बोर्गिनी की इस कार में 13 ड्राइव मोड भी दिए गए हैं, जिसमें सिट्टा, स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा जैसे मानक मोड मिलते हैं. 

फीचर्स और कीमत

Lamborghini Temerario के फीचर्स की बात करें तो सुपरकार में हेक्सागोनल LED हेडलाइट्स, 20 और 21 इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही सुपरकार में कार्बन फाइबर, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और 9.1 इंच पैसेंजर स्क्रीन दी गई है. लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो में शार्क-नोज फ्रंट फेसिया, लोअर लिप स्पॉइलर और फिजिकल बटन के साथ मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है.  

इसे भारतीय बाजार में छह करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है. लैम्बोर्गिनी की ओर से Temerario को सुपर कार कैटेगरी में पेश किया गया है. इस कार का सीधा मुकाबला Aston Martin, Mclaren और फेरारी जैसी कारों से किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

दिल्ली से खरीदने पर कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta? यहां जान लीजिए हिसाब 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget