एक्सप्लोरर

Lamborghini ने लॉन्च की अब तक की सबसे तेज सुपरकार, जानें कीमत और फीचर्स

मोंटेरी कार वीक 2025 में लॉन्च हुई Lamborghini Fenomeno अब तक की सबसे तेज सुपरकार है. खास बात ये है कि इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, जिनमें से 29 ग्राहकों को दी जाएंगी.

लैंबॉर्गिनी का नाम आते ही दिमाग में लग्जरी और स्पीड दोनों की तस्वीर उभरती है. मोंटेरी कार वीक 2025 के दौरान कंपनी ने अपनी लिमिटेड-एडिशन सुपरकार Fenomeno (फेनोमेनो) को पेश किया है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे तेज और दमदार लैंबॉर्गिनी है. खास बात ये है कि इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, जिनमें से 29 ग्राहकों को दी जाएंगी. इसकी कीमत करीब 3 मिलियन यूरो (लगभग 27 करोड़ रुपये) बताई जा रही है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

  • Lamborghini Fenomeno में 6.5-लीटर का NA V12 इंजन दिया गया है, जिसे 8-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह वही इंजन है जिसे लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो में भी इस्तेमाल किया गया था. कंपनी का कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे पावरफुल इंजन है. इस इंजन से कुल 1,065 हॉर्सपावर की ताकत मिलती है. इसमें से 823 हॉर्सपावर V12 इंजन से आती है और बाकी 242 हॉर्सपावर तीन इलेक्ट्रिक मोटरों से मिलती है. यही वजह है कि यह सुपरकार इतनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है.

अब तक की सबसे तेज Lamborghini

  • फेनोमेनो की रफ्तार हैरान करने वाली है. यह कार सिर्फ 2.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और 6.7 सेकंड में 0 से 200 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती है. इसकी टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा है, जो इसे अब तक की सबसे तेज लैंबॉर्गिनी बनाती है.

डिजाइन और टेक्नोलॉजी

  • Lamborghini Fenomeno का डिजाइन हवाई जहाजों से प्रेरित है. इसका चेसिस पूरी तरह मल्टी-टेक्नोलॉजी कार्बन फाइबर से बना है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है. इसमें CCM-R Plus ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जिसमें कार्बन-सिरेमिक डिस्क लगे हैं, जो रेस ट्रैक और रोड दोनों पर बेहतरीन ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देते हैं. कार में सिंगल-नट वाले फोर्ज्ड रिम्स और ब्रिजस्टोन की ओर से बनाए गए खास टायर दिए गए हैं, जो सड़क पर गजब की पकड़ बनाए रखते हैं. वहीं, स्पोर्ट-ट्यूनड सस्पेंशन इसे हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान भी स्थिर रखता है.

क्यों खास है Lamborghini Fenomeno?

  • बता दें कि Fenomeno सिर्फ एक सुपरकार नहीं, बल्कि Lamborghini की लिमिटेड-एडिशन का हिस्सा है. इससे पहले कंपनी Reventon, Sesto Elemento (2010), Veneno (2013), Centenario (2016), Sian (2019) और Countach (2021) जैसे मॉडल पेश कर चुकी है. इन सभी की तरह Fenomeno भी सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है. इसका नाम भी खास है, जिसे मेक्सिको के मोरेलिया में 2002 में लड़े एक बहादुर बुल के नाम पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:-

महिंद्रा ने पेश किया Vision X कॉन्सेप्ट, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की दिखी झलक, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget