एक्सप्लोरर

Toyota Taisor vs Kia Sonet: टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर या किआ सोनेट, जानिए कौन है बेहतर ऑप्शन? 

किआ सोनेट रेंज की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.75 लाख रुपये तक जाती है, जबकि टैसर रेंज 7.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.04 लाख रुपये तक जाती है.

Toyota Taisor vs Kia Sonet: टोयोटा ने अर्बन क्रूजर टैसर के साथ सब-फोर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिर से एंट्री किया है. यह मारुति फ्रोंक्स का री-बैज्ड वर्जन है और यह सुजुकी-टोयोटा बैज-शेयरिंग डील की छठी कार है. टैसर, टोयोटा के लिए एक महत्वपूर्ण कार है क्योंकि टॉप-एंड पर यह किआ सोनेट को टक्कर देगी जो फिलहाल में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड कार है.

डिजाइन कंपेरिजन 

सोनेट अपने आप में एक अलग प्रोडक्ट है, हालांकि यह काफी हद तक वेन्यू जैसी ही है, लेकिन केवल तभी जब आप इसे करीब से देखेंगे. जबकि, टैसर एक री-बैज्ड मारुति फ्रोंक्स है, यानि जब आप टैसर को देखेंगे, तो आपके दिमाग में फ्रोंक्स आएगा. अगर आप दोनों कारों के बाहरी डिजाइन की तुलना करें तो सोनेट में ज्यादा  ट्रेडिशनल एसयूवी डिजाइन है जिसमें लंबे किनारे और ऊंचा बैक है जबकि टैसर कूप एसयूवी की तरह है जिसमें पीछे की ओर ढलान वाली रूफ और फ्लेयर्ड व्हील आर्च हैं.

फीचर्स

फीचर के मामले में, अगर हम फुली लोडेड X-लाइन वेरिएंट सोनेट और टॉप-स्पेक टैसर V टर्बो की बात करें, तो दोनों में रियर वेंट्स के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक और फ़ोन मिररिंग के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे सामान्य एलिमेंट्स हैं.

जबकि टैसर के मुकाबले, सोनेट में पावर्ड ड्राइवर सीट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल 1 ADAS मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और ट्रैक्शन कंट्रोल प्रोग्राम मिलता है.

पावरट्रेन ऑप्शन

फ्रोंक्स को 1.2-लीटर पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ खरीदा जा सकता है. पेट्रोल वर्जन में यह 88bhp/113Nm और CNG वर्जन में 76bhp/100Nm आऊटपुट जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है. जबकि टर्बो पेट्रोल 99bhp/147Nm आऊटपुट जेनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT के साथ खरीदा जा सकता है.

सोनेट 1.2-लीटर NA पेट्रोल के साथ उपलब्ध है जो 82bhp/115Nm आउटपुट जेनरेट करता है, दूसरे ऑप्शन के तौर पर 1.0-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल जो 118bhp/172Nm आउटपुट जेनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT के साथ खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इसमें एक 1.5-लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प मौजूद है जो 114bhp/250Nm आऊटपुट जेनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड iMT या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT के साथ खरीदा जा सकता है. NA पेट्रोल इंजन के मामले में, दोनों कारें बराबर हैं. लेकिन टर्बो पेट्रोल के मामले में, सोनेट आगे है. 

कीमत और मुकाबला 

किआ सोनेट रेंज की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.75 लाख रुपये तक जाती है, जबकि टैसर रेंज 7.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.04 लाख रुपये तक जाती है. सोनेट के टॉप-स्पेक वेरिएंट में डीजल इंजन मिलता है. जबकि टॉप वेरिएंट पेट्रोल सोनेट की कीमत 14.75 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें -

पिछले महीने इन 5 SUVs की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, देखिए सेल्स रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget