एक्सप्लोरर

ADAS in Cars: किन फीचर्स से मिलकर बनता है एडीएएस और कैसे करता है काम? यहां समझ लीजिये

ADAS Feature Benefit: एडीएएस फीचर से लैस कार को आज के समय में काफी सुरक्षित माना जा रहा है. जिसमें इसके फीचर्स की अहम भूमिका है.

ADAS Feature: अब एक के बाद एक ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों में एडीएएस सिस्टम की पेशकश करने में लगी हैं. इसमें मौजूद अलग-अलग फीचर्स कैसे काम करते हैं, इसकी जानकारी हम आगे दे रहे हैं.

फॉरवर्ड कोलिजन डिटेक्शन एंड अवॉयडेंस असिस्ट

अगर गाड़ी के सामने साइकिल, मोटरसाइकिल, कार या कोई पैदल यात्री सामने आ जाता है, तो ये उसे पहचानकर ड्राइवर को ऑडियो और वीडियो अलर्ट देने क काम करता है. लेकिन अगर ड्राइवर की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है और कार किसी चीज से टकराने की स्थिति में होगी, तो ये सिस्टम कार को रोकने में भी सक्षम है.

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल का ही एडवांस्ड वर्जन है, जो स्पीड मेंटेन करने के साथ-साथ आगे रास्ते को भी भांपने का काम करता है. क्रूज कंट्रोल फीचर पर चलते हुए, आगे अगर रास्ता ख़राब या बंद है या आगे कोई कार आ जाती है, तो ये ऑटोमेटिकली कार को कंट्रोल करने में सक्षम है.

ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रैकिंग

कार के चलते समय अगर ये फीचर एक्टिवेटिड है, तो कार के सामने आने वाली किसी भी चीज को देखकर खुद-ब-खुद उसे कंट्रोल कर और टकराने की स्थिति को टालने का काम करेगा.

लेन डिपॉर्टर वार्निंग

ये फीचर गाड़ी की लाइन बदलते ही अलर्ट करे का काम करेगा. ताकि अगर आपको नींद आने की स्थिति में अगर गाड़ी लाइन के बाहर जा रही है, तो आप उसे कंट्रोल कर सकें.

ऑटो पार्क असिस्ट

ऐसी स्थिति में जहां आसानी से पार्क करना मुश्किल हो, इस फीचर को ऑन करने पर ये कार पार्किंग के लिए जगह पर्याप्त है या नहीं इसका मुआयना कर लेगा. और स्टीयरिंग को खुद कंट्रोल करेगा. साथ ही ड्राइवर को कब फ्रंट या बैक गियर का प्रयोग करना है, इसके लिए अलर्ट करता रहेगा.

लेन कीप असिस्ट

जब गाड़ी क्रूज फीचर पर चल रही होती है, तब ये फीचर ड्राइवर को लेन के बीचों बीच कार चलाने में हेल्प करता है और लेन से गाड़ी गाड़ी हटने पर तुरंत अलर्ट देने लगता है.

हाई बीम असिस्ट

ये फीचर उस समय काम करता है, जब आप गाड़ी को हाई बीम पर ड्राइव कर रहे हों, ऐसे में अगर सामने की तरफ से कोई गाड़ी आती है तो, ये फीचर लाइट को हाई बीम से हटाकर, लो बीम पर कर देता है और कार के पास होते ही वापस इसे हाई बीम पर कर देता है.

यह भी पढ़ें- Sachin Tendulker New Luxury Car: सचिन तेंदुलकर ने ले ली ये धांसू लग्जरी कार, जो मुकेश अंबानी के पास भी नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget