एक्सप्लोरर

Kia लॉन्च करने जा रही ये 4 कार, EV भी है शामिल, जानें लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

KIA Upcoming Cars: किआ इंडिया आने वाले सालों में कई नए मॉडल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आइए इसके अपकमिंग कारों और उसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

KIA Upcoming Cars: अगर आप आने वाले साल में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो किआ इंडिया की अपकमिंग कारों पर नजर बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, किआ 2025 और 2026 के बीच भारतीय बाजार में चार नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है.

किआ इंडिया की अपकमिंग कारों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं, जो पर्यावरण के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं.

1. Kia Clavis 

किआ ने पुष्टि कर दी है कि आने वाली नई MPV को ‘Clavis’ नाम दिया जाएगा, जो दरअसल Carens फेसलिफ्ट का नया वर्जन है. इस अपकमिंग मॉडल का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें कई डिजाइन अपडेट्स देखने को मिले हैं. Kia Clavis में आपको नए डिजाइन वाले तीन-पॉड LED हेडलैंप, रिफ्रेश्ड फ्रंट बम्पर और एक स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलेगा. टीजर से यह भी पता चलता है कि इस MPV में पैनोरमिक सनरूफ और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल होंगे. किआ Clavis को भारत में 8 मई, 2025 को लॉन्च किया जाएगा.

2. Kia Carens EV 

Kia Carens EV कंपनी की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक MPV के तौर पर भारत में जून 2025 तक लॉन्च हो सकती है. इस मॉडल को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जिससे इसके लॉन्च की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है. Carens EV एक लॉन्ग-रेंज EV होगी जो एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी तय कर सकेगी. यह SUV बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन ईवी विकल्प बन सकती है. इसमें एडवांस इंटीरियर, स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार केबिन स्पेस की उम्मीद की जा रही है.

3. Kia Syros EV 

Kia Syros के पेट्रोल वेरिएंट के लॉन्च के तुरंत बाद इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की खबरें सामने आने लगी हैं. Kia Syros EV को 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. Syros EV को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह भी एक बार चार्ज में लगभग 400 किलोमीटर की रेंज देगी, जिससे यह Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 EV जैसी गाड़ियों को सीधा टक्कर दे सकती है. यह SUV युवाओं और शहरी यात्रियों के लिए एक स्मार्ट और स्टाइलिश EV ऑप्शन साबित हो सकती है.

4. Kia Seltos Hybrid 

Kia Seltos, जो पहले से ही भारत में एक लोकप्रिय SUV है, अब जल्द ही हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी. कंपनी Seltos के फेसलिफ्ट वर्जन को एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 1.5 लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस हो सकती है. यह हाइब्रिड सेटअप ना सिर्फ माइलेज को बेहतर बनाएगा बल्कि परफॉर्मेंस में भी काफी सुधार करेगा. यह SUV 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है. माना जा रहा है कि Toyota Urban Cruiser Hyryder और Honda Elevate Hybrid जैसी कारों को भी टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें: कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Mercedes की ये कार? यहां जान लीजिए EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget