एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: इस साल जुलाई में लॉन्च होगी किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, जानिए क्या कुछ होगा खास

2023 Kia Seltos Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. क्रेटा में भी सेल्टोस के समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

2023 Kia Seltos: किआ इंडिया इस साल जुलाई या अगस्त तक भारतीय बाजार में फेसलिफ्टेड सेल्टोस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है. इस अपडेटेड एसयूवी को पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. यह अपडेटेड मॉडल दक्षिण कोरिया और यू.एस.ए. सहित कई चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही बिक रही है. यह एसयूवी एक अपडेटेड स्टाइल, नए अडवांस इंटीरियर और एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. 

सेल्टोस फेसलिफ्ट डिजाइन

किआ इस एसयूवी के एक्स-लाइन एडिशन को भी अपडेट करेगी. जिसमें एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. नया मॉडल ग्लोबल-स्पेक मॉडल से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आएगा. इसके फ्रंट फेशिया में मेश पैटर्न के साथ एक बड़े आकार का अपडेटेड ग्रिल मिलेगा. इसमें सिग्नेचर 'टाइगर नोज' डिज़ाइन और नए स्टाइल वाले एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप को ग्रिल के भीतर दिया जाएगा. इसके हेडलैंप अपने मूल शेप हैं, लेकिन इसमें नए अपडेटेड एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. इसमें नया स्टाइल वाला बम्पर दिया गया है जो नए सेंट्रल एयर-डैम और फॉग लैंप हाउसिंग को जोड़ता है. इसके रियर प्रोफाइल में बड़े बदलाव के साथ नए होरिजेंटल स्टैक्ड टेल-लैंप को एक लाइट बार के जरिए जोड़ा गया है. इस एसयूवी में नया टेलगेट और नया ड्यूल-टोन फिनिश रियर बम्पर भी मिलेगा. साथ ही इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. 

फीचर्स

नई 2023 सेल्टोस इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट यूनिट के लिए एक नए ट्विन, कनेक्टेड स्क्रीन लेआउट के साथ आएगी, जिसके लिए कंपनी डैशबोर्ड लेआउट को अपडेट करेगी, इसमें एक नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बेहतर इंटरफेस और कनेक्टिविटी विकल्प के साथ एक नया इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगा. ग्लोबल मॉडल के समान, नए सेल्टोस में स्लिमर सेंट्रल एयर-कॉन वेंट्स और एचवीएसी कंट्रोल के लिए एक अपडेटेड बटन मिलेगा. इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में रोटरी ड्राइव सिलेक्टर के साथ एक नया सेंट्रल कंसोल मिलेगा. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई सेल्टोस फैक्ट्री-फिटेड पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगी. साथ ही इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन असिस्ट सहित कई अन्य ADAS टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलेंगे.

पावरट्रेन

2023 किआ सेल्टोस में मौजूदा 1.5L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा. जिसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प विकल्प उपलब्ध होगा. साथ ही इसमें मौजूदा 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन के स्थान पर एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 158bhp की पॉवर और 253 न्यूटन मीटर का टार्क जेनरेट करेगा. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. क्रेटा में भी सेल्टोस के समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. जबकि ग्रैंड विटारा में एक पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाईब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड सिस्टम का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- होंडा ने पेश की अपनी मिड साइज एसयूवी एलिवेट, इन शानदार फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget