एक्सप्लोरर

कहीं सस्ते के चक्कर में महंगी न पड़ जाए सेकंड हैंड बाइक की डील, इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

नई बाइक खरीदना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है एक पुरानी/सेकंडहैंड बाइक को खरीदना, क्योंकि अक्सर लोक ठगी का शिकार हो जाते हैं,

नई बाइक्स के अलावा देश में सेकंडहैंड बाइक्स का भी बाजार काफी बड़ा है. लेकिन नई बाइक खरीदना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है एक पुरानी/सेकंडहैंड बाइक को खरीदना, क्योंकि अक्सर लोक ठगी का शिकार हो जाते हैं, अच्छी बाइक बताकर लोगों को खराब बाइक पकड़ा दी जाती है जिससे सस्ते के चक्कर में सौदा महंगा साबित होता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक पुरानी बाइक खरीदने में मदद करेंगे. तो चलिए जानते हैं एक पुरानी बाइक खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें.

सर्विस रेकॉर्ड चेक करें आपने जो भी सेकंड हैंड बाइक अपने पसंद की है, उसकी फाइनल डील करने से पहले बाइक की सर्विस हिस्ट्री देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जायेगा कि बाइक की सर्विस कब और कितनी बार हुई है. सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं. इसके अलावा गाड़ी की RC ठीक से चेक करें.

इंश्योरेंस सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो बाइक आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं. इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें. ध्यान रहे कि बाइक बेचने की तारीख तक उस बाइक का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं.

मैकेनिक से भी चेक करवा लें जब भी कोई सेकंड हैंड बाइक फाइनल करने जाएं तो एक बार किसी जानकार मैकेनिक को भी जरूर साथ लेकर जाएं, क्योंकि मैकेनिक, बाइक को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं.

टेस्ट ड्राइव जरूर लें जिस बाइक को आप खरीदने जा रहे हैं उसकी ठीक से टेस्ट राइड की करके देखें, बिना ड्राइव किये सौदा फाइनल न करें. बाइक चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है.

NOC बाइक को खरीदते वक्त बाइक मालिक से उसकी NOC जरूर ले लें ,साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है.

ये भी पढ़ें

कार पर लगा FASTag डैमेज हो जाए तो क्या करें? जानिए नया फास्टैग पाने का तरीका कार में लाउड म्यूजिक सुनने के हैं शौकीन तो लगवाएं Pioneer के ये Subwoofer, Sony से है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
'मैं कुछ...' राजा वडिंग के इस्तीफे के दावों पर सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया
'मैं कुछ...' राजा वडिंग के इस्तीफे के दावों पर सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget