एक्सप्लोरर

International Women's Day: महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और XUV की डिजाइनर ये भारतीय महिला, कहते हैं इन्हें क्रिएटिव जीनियस

Ramkripa Ananthan: 26 साल से ऑटो इंडस्ट्री में रामकृपा अनंतन काम कर रही हैं. इन 26 सालों में इन्होंने कई कारों की डिजाइनिंग की है जो कि इंडियन मार्केट के साथ साथ विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं.

Car Designer Ramkripa Ananthan: हमारा देश भारत एक बढ़ता हुआ देश है और इस देश की तरक्की में महिलाएं काफी तेजी से आगे आ रही हैं. वहीं ये महिलाएं आज कई क्षेत्रों में अपना नाम कर चुकी हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऐसी ही एक महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऑटो इंडस्ट्री की दुनिया में अपने काम से तहलका मचा दिया. उनका नाम है - रामकृपा अनंतन.

रामकृपा अनंतन- सक्सेसफुल कार डिजाइनर

रामकृपा अनंतन एक मशहूर और सक्सेसफुल ऑटोमोबाइल डिजाइनर हैं. इन्होंने कई ऐसी गाड़ियों को डिजाइन किया है, जिन्हें खरीदने में लोग दिलचस्पी रखते हैं. रामकृपा अनंतन ने स्कॉर्पियो और SUVs से लेकर महिंद्रा थार के भी मॉडल को डिजाइन किया है. महिंद्रा की ये सभी गाड़ियां लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. वहीं इस समय रामकृपा अनंतन ओला इलेक्ट्रिक में हैं और इस कंपनी की डिजाइन हेड हैं.


International Women's Day: महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और XUV की डिजाइनर ये भारतीय महिला, कहते हैं इन्हें क्रिएटिव जीनियस

रामकृपा अनंतन ने कैसे की शुरुआत?

रामकृपा अनंतन ने बिट्स पिलानी (BITS Pilani) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इन्होंने आईआईटी बॉम्बे से डिजाइन प्रोग्राम में मास्टर्स भी किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद रामकृपा अनंतन ने महिंद्रा एंड महिंद्रा से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 1997 में इंटीरियर डिजाइनर की पोस्ट के लिए इन्हें कंपनी ने हायर किया था.

महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़ा कद

इंटीरियर डिजाइनर की पोस्ट पर आने के 8 साल बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा में ही रामकृपा अनंतन को डिजाइन डिपार्टमेंट का हेड बना दिया गया. डिजाइन डिपार्टमेंट की हेड बनने के बाद इन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कई गाड़ियों की शानदार डिजाइनिंग की.

इन पॉपुलर गाड़ियों को किया डिजाइन

रामकृपा अनंतन और उनकी टीम की डिजाइन की हुई कारों की लिस्ट में बोलेरो, ज़ायलो, महिंद्रा XUV700, स्कॉर्पियो, महिंद्रा थार जैसी कई पॉपुलर गाड़ियों के नाम शामिल हैं. रामकृपा अनंतन ने ऑटो इंडस्ट्री की दुनिया में खूब नाम कमाया है. अपने काम के दम पर ही ये भारतीय ऑटोमोबाइल डिजाइनर दुनियाभर में जानी जाती हैं.

मां को मानती हैं रोल मॉडल

रामकृपा अनंतन ने कुछ समय पहले एक लिंक्डइन पोस्ट में अपनी मां के बारे में बता चुकी हैं. डिजाइनर ने बताया कि उनकी मां ने शादी के बाद अपनी पढ़ाई को पूरा किया. तीन बच्चों को अच्छे से पालने के साथ ही उनकी मां ने PUC, BA, MA और B.Ed की शिक्षा पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद रामकृपा अनंतन की मां शिक्षिका बनीं. इनकी मां ने 70 साल की उम्र में टीचिंग से रिटायर होने के बाद संस्कृत विषय में एक और मास्टर्स की डिग्री को हासिल किया.

Ola इलेक्ट्रिक की हैं Head

रामकृपा अनंतन ने साल 1997 से अपने करियर को शुरू किया था और आज ये अपने करियर के 26वें साल में हैं. इन 26 सालों में रामकृपा अनंतन ने दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है.

ये भी पढ़ें

शाहरुख खान के पास इन लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में रोल्स-रॉयस से गए थे SRK

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget