एक्सप्लोरर

भारत में सबसे पहले कौन-सी कार हुई थी लॉन्च, जानें आज क्या होगी इस गाड़ी की कीमत?

India First Car Price: भारत में सबसे पहली कार एंबेसडर साल 1948 में बनकर तैयार हुई. शुरुआत में इस गाड़ी को हिंदुस्तान लैंडमास्टर (Hindustan Landmaster) के नाम से लाया गया.

India's First Car and Price: आज के समय में आपको सड़कों पर एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें दिखाई देती हैं. इसमें एसयूवी, सेडान कई तरह के मॉडल शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली कार कौन-सी थी, जिसे भारत में बनाया गया. देश की इस पहली कार का नाम है- द एंबेसडर (The Ambassador). जैसे ही ये कार भारतीय सड़कों पर उतरी, वैसे ही यह हर किसी के दिल में बस गई.

भारत में पहली कार कब बनी? 

भारत में सबसे पहली कार एंबेसडर साल 1948 में बनकर तैयार हुई. शुरुआत में इस गाड़ी को हिंदुस्तान लैंडमास्टर (Hindustan Landmaster) के नाम से लाया गया. ये गाड़ी ब्रिटिश ब्रांड की पॉपुलर कार मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज 3 पर बेस्ड मॉडल है.

एंबेसडर में 1.5-लीटर का इंजन लगा था, जिससे 35 bhp की पावर मिलती थी. उस समय की ये सबसे पावरफुल गाड़ी में से एक थी. ये गाड़ी दशकों तक इंडियन मार्केट की शान रही. देश के ज्यादातर बड़े राजनेता इसी कार में घूमना पसंद करते थे. समय के साथ इस गाड़ी में कई अपडेट्स भी दिए गए.

एंबेसडर का डिजाइन और फीचर्स

एंबेसडर कार का आकार एक बॉक्सनुमा था. इस गाड़ी में क्रोम ग्रिल, राउंड हेडलाइट्स और टेल फिन्स से इसे रेट्रो डिजाइन दिया गया. अपने आखिरी मॉडल तक भी इस कार ने अपने आइकॉनिक डिजाइन को बरकरार रखा. इस गाड़ी का इंटीरियर भी काफी शानदार था. इस गाड़ी में बोस्टेड प्लश सीट्स और एम्पल लेगरूम दिया गया. ये कार लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी काफी कंफर्टेबल थी. इस गाड़ी में पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए थे.

यह है गाड़ी का आखिरी मॉडल

हिंदुस्तान मोटर्स ने एंबेसडर के आखिरी मॉडल को साल 2013 में लॉन्च किया था. एंबेसडर के इस लास्ट वर्जन का नाम Encore दिया गया था. इस गाड़ी में BS4 इंजन को लगाया गया था. इंजन के साथ में इस गाड़ी में 5-स्पीड गियर बॉक्स को जोड़ा गया था. इस मॉडल को साल 2014 में बंद करने के साथ ही भारतीय बाजार में दशकों से बिक रही गाड़ी को बंद कर दिया गया.

क्या है कार की कीमत? 

हिंदुस्तान मोटर्स की इस कार के MK1, MK2, MK3, MK4, नोवा, ग्रैंड नाम से कई मॉडल बाजार में आए. ये पहली मेड-इन-इंडिया गाड़ी थी. साथ ही ये भारत की पहली डीजल-इंजन कार भी बनी. इस गाड़ी को साल 2014 में कंपनी ने बेचना बंद कर दिया. लेकिन इसके बाद भी आज भी इस कार का इस्तेमाल कुछ लोग कर रहे हैं.

जब इस गाड़ी को भारतीय बाजार में पहली बार लाया गया, तब इस कार की कीमत 14 हजार रुपये के करीब रखी गई. लेकिन अगर आज के समय के मुताबिक इस कार की कीमत को देखा जाए, तो इसकी प्राइस 14 लाख रुपये के करीब मानी जा सकती है.

ये भी पढ़ें:-

नई नवेली Tata Harrier EV को खरीदने के लिए करनी होगी कितनी डाउन पेमेंट? जानें पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
220 km/h की रफ्तार वाली Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’, जानें कीमत
220 km/h की रफ्तार वाली Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’, जानें कीमत
छोटे ट्रैक्टरों में Fieldmarshal का बड़ा दांव, जानिए क्या है प्लान
छोटे ट्रैक्टरों में Fieldmarshal का बड़ा दांव, जानिए क्या है प्लान
JSW की पहली SUV पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है एंट्री
JSW की पहली SUV पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है एंट्री

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से चुनाव में...', BJP का CM रेवंत रेड्डी को चैलेंज
'इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से चुनाव में...', BJP का CM रेवंत रेड्डी को चैलेंज
महाराष्ट्र MLC चुनाव: बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट
महाराष्ट्र MLC चुनाव: बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
शेख हसीना की कब होगी बांग्लादेश वापसी? भारत ने दे दिया जवाब
शेख हसीना की कब होगी बांग्लादेश वापसी? भारत ने दे दिया जवाब
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
Embed widget