एक्सप्लोरर

आपकी कार देगी शानदार माइलेज, ड्राइव करते वक्त अपनाएं ये 5 टिप्स

अगर आप अपनी कार के माइलेज को लेकर खुश नहीं है तो आपको अपनी ड्राइविंग में सुधार लाना होगा. कार के माइलेज पर इसका बहुत असर पड़ता है. साथ ही ड्राइव करते वक्त इन बातों का खास ख्याल रखें.

कार खरीदते वक्त हम सबसे पहले कार का माइलेज देखते हैं. कंपनी की ओर से शानदार माइलेज क्लेम किया जाता है, लेकिन जब हम कार चलाने लगते हैं तो उतना अच्छा माइलेज नहीं देती जैसे कंपनी क्लेम करती है. ऐसे में कई लोग अपनी कार के माइलेज को लेकर काफी परेशान होते हैं. उन्हें इस बात का पता ही नहीं होता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल कार का अच्छा और खराब माइलेज देना काफी हद तक आपके ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है. आप अपने ड्राइविंग के तरीके से कार का माइलेज कम ज्यादा कर सकते हैं. आइये जानते हैं बेहतर माइलेज के लिए आपको कार चलाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. ये हैं आपकी कार के माइलेज के लिए कुछ टिप्स.

1- समय पर सर्विस करवाएं

कार के शानदार माइलेज के लिए कार का मेंटीनेंस काफी जरूरी है. आपको समय पर कार सर्विस करानी चाहिए. सर्विस में ऑयल लेवल और फिल्टर चैक किया जाता है इंजन में फ्यूल और हवा सही तरीके से पहुंचती है इससे आपकी कार अच्छा माइलेज देने लगती है. आपको 30 हजार किमी चलने पर कार का स्पार्क प्लग और हर 20 हजार किमी पर डीजल फिल्टर बदलवा लेना चाहिए.

2- हाईवे पर ड्राइविंग में कार शीशे बंद रखें

जब भा आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएं और हाइवे पर कार चला रहे हों तो कार के शीशे हमेशा बंद रखें. जब कार की स्पीड ज्यादा होती है और कांच खुले रहते हैं तो कार के कम्पार्टमेंट में हवा घुस जाती है. जिससे हवा विपरित दिशा में फोर्स लगाती है. ऐसे में कार के इंजन पर जोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर भी होगा.

3- अच्छा पेट्रोल/डीजल ही भरवाएं

कार का अच्छा माइलेज पाने के लिए जब भी आप फ्यूल भरवाएं किसी विश्वसनीय पेट्रोल पंप से ही भरवाएं. आपके फ्यूल की क्वालिटी से माइलेज भी काफी हद तक प्रभावित होता है. लंबे सफर पर जाने से पहले एक बार में फुल टैंक करवा लें. इससे आपको शानदार माइलेज मिलेगा और फ्यूल की क्वालिटी का भी पता लग जाएगा.

4- ओवर स्पीड से बचें और सिग्नल पर इंजन बंद कर दें

कार चलाते वक्त गियर-क्लच और एक्सीलेरेटर का सही से इस्तेमाल करें. आपको स्पीड और जरूरत के हिसाब से ही गियर डालना है. कुछ लोग पहले गियर में ही ज्यादा एक्सीलेरेटर दे देते हैं और कई लोग ब्रेकर आने पर एकदम ब्रेक लगा देते हैं. इससे कार के माइलेज पर काफी असर पड़ता है. हाइवे पर एक स्पीड बनाए रखने की कोशिश करे. इसके अलावा अगर आप 20 सेकंड़ से ज्यादा किसी सिग्नल पर रुकते हैं तो इंजन बंद कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपका फ्यूल बचेगा, पॉल्यूशन कंट्रोल होगा और कार का माइलेज भी बढ़ेगा.

5- भीड़ वाली जगह पर एसी बंद कर दें

अगर आप ट्रैफिक वाली जगह पर ड्राइव कर रहे हैं और एसी ऑन है, तो इसका असर आपकी कार के माइलेज पर भी पड़ेगा. कम स्पीड में एसी कार के इंजन पर लोड बढ़ा देता है. जिससे कार कम माइलेज देगी. अच्छे माइलेज के लिए हाइवे या तेज स्पीड में ही एसी का इस्तेमाल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget