एक्सप्लोरर

Sell your old car: क्या आप अपनी पुरानी कार को बेचना चाहते हैं, अगर हां तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sell your old car: किसी भी पुरानी चीज को बेचना आसान नहीं होता है. अगर आप भी पुरानी कार बेचने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है.

Sell your old Car: किसी भी पुरानी चीज को बेचना आसान नहीं होता है. खासकर बात जब कार की हो तो यह और मुश्किल हो जाता है. कार के लिए सही रेट क्या होगा, कौन से कागज जरूरी हैं, ऐसे कई सवाल हैं जिनकी वजह से कार बेचने की तैयार करने वाले परेशान होते हैं. अगर आप भी अपनी पुरानी कार बेचने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. हम आपको बताएंगे कुछ उपाय, जिनकी मदद से आप आसानी से और सही कीमत पर कार को बेच सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  1. अपनी कार के सही मूल्य का आंकलन करें – कार को बेचने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले उसके सही मूल्य का आंकलन करें. पता करें कि मौजूदा समय में उस मॉडल का क्या रेट चल रहा है. आपकी कार जिस स्थिति में है, उस हिसाब से उसका क्या रेट होना चाहिए. रेट का पता लगाने के लिए आप पुरानी कार बेचने वाली वेबसाइट को चेक कर सकते हैं. यहां से आपको आइडिया मिल जाएगा कि आपको अपनी कार की क्या कीमत लगानी चाहिए. इसके बाद आप खरीदार के सामने ऑफर रखें. आप अलग-अलग लोगों, डीलरों व वेबसाइट पर अपना ऑफर रख सकते हैं. जहां आपको ज्यादा रेट मिले वहां कार बेचने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दें.

  2. सारे डॉक्युमेंट्स तैयार कर लें – एक बार जब रेट का निर्धारण हो जाए तो आपको अपने कार से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स तैयार रख लेने चाहिए. अगर कार लोन पर है और सारी रकम जा चुकी है तो बैंक से एनओसी जरूर ले लें. अगर रकम पेंडिंग है तो कार बेचने से पहले उसे क्लियर कर दें. इसके अलावा वाहन की आरसी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, वैलिड इंश्योरेंस पॉलिसी और सर्विस हिस्ट्री के पेपर तैयार कर लें. कार बेचने से पहले इनकी जरूरत होगी.

  3. कार की सर्विस करा दें – कार को बेचने से पहले अधिकृत सर्विस सेंटर पर उसकी सर्विस जरूर कराएं. कार की ठीक से सफाई होने पर उसका लुक अच्छा हो जाएगा और खरीदार को कहीं भी डील नहीं खटकेगी. सर्विस कराने का ये फायदा होगा कि जब खरीदार टेस्ट ड्राइव लेगा तो उसे कोई कमी नजर नहीं आएगी.

  4. इंटीरियर का रखें ध्यान – अपनी कार का सही मूल्य चाहते हैं तो बेचने से पहले आपको उसकी इंटीरियर पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है. अंदर की चीजें टूटी, फूटी व फटी हुई न हो. इससे खरीदार पर गलत प्रभाव पड़ेगा और कार अच्छी होने पर भी वह खरीदने से बचेगा. सीट व नीचे की मैट को साफ कर दें. कार में एयर फ्रेशनर भी रखें.

  5. कहां बेचना है, वह तय करें – अब जब सबकुछ तैयार हो गया है तो आप ये डिसाइड करें कि आप कार को कहां बेचना चाहते हैं. आजकल सेकेंड हैंड कार बेचने के लिए कई तरह के मंच हैं. आप सीधे खरीदार के जरिए, कार डीलर के जरिए या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी कार बेच सकते हैं. सीधे कार बेचने से आपको पैसे ज्यादा मिलेंगे लेकिन सारी औपचारिकताएं आपको खुद पूरी करनी होंगी. इसमें थोड़ी मेहनत करनी होगी. वहीं ऑनलाइन बेचने से आपको कुछ भी नहीं करना होगा.

  6. पूरी रकम मिलने के बाद ही ओनरशिप ट्रांसफर करें – पुरानी कार बेचने के दौरान सबसे अहम बात ये है कि सारी बात हो जाए और डील हो जाए तो पूरी रकम मिलने के बाद ही अपने वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर करें. पेमेंट मिलते ही वाहन की आरसी को ट्रांसफर करा दें. आरसी का ट्रांसफर इसलिए जरूरी है क्योंकि कल को अगर उस वाहन से कोई हादसा होता है तो उसके लिए आप जिम्मेदार नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें

Challan for Noise Pollution: अब गाड़ी में तेज आवाज में साउंड बजाने वालों की नहीं होगी खैर! भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

MG Motor की इस SUV ने मचाया धमाल, बनाया बिक्री का ये नया रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget