एक्सप्लोरर

Hyundai ने इस लग्जरी कार का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Hyundai Verna New Variant Launched: हुंडई ने अपनी पॉपुलर सेडान Verna का नया SX+ वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें केबिन एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं.

Hyundai Verna New Variant Features: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर सेडान Verna का नया वैरिएंट SX+ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है, जो एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी से भरपूर और कम्फर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

SX+ ट्रिम को विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो परफॉर्मेंस और लग्जरी दोनों का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसका सीधा मुकाबला अब Volkswagen Virtus, Skoda Slavia, Honda City और Honda Amaze जैसी सेडानों से हो सकता है.

इंटीरियर और इंफोटेनमेंट

Hyundai Verna SX+ वेरिएंट का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका 10.25-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही TFT MID डिजिटल क्लस्टर मौजूद है जो ड्राइवर को सभी जरूरी जानकारियां देता है. इस वेरिएंट में 8-स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और LED हेडलैंप्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं. डैशबोर्ड को रेड एक्सेंट्स और ब्लैक-बेज ड्यूल टोन थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसके इंटीरियर को और भी अट्रैक्टिव बनाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस 

परफॉर्मेंस की बात करें तो Verna SX+ में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 157bhp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के तौर पर ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या iVT (Intelligent Variable Transmission) ऑटोमैटिक विकल्प चुन सकते हैं, जो इसे शहरी और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए बेहतर बनाता है. सुरक्षा के मोर्चे पर भी यह वेरिएंट पीछे नहीं है. Hyundai ने इसमें ADAS Level-2 तकनीक को शामिल किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बन जाती है. इसमें Lane Following Assist (LFA), Forward Collision Avoidance Assist (FCAA), और Safe Exit Warning (SEW) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

कीमत की बात करें तो Hyundai Verna SX+ के मैनुअल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.79 लाख रुपये है, जबकि iVT ऑटोमैटिक वेरिएंट 15.04 लाख रुपये में उपलब्ध है. यह प्राइस टैग इसे उन ग्राहकों के लिए एक अट्रैक्टिव और प्रीमियम विकल्प बनाता है, जो कार में मॉडर्न टेक्नोलॉजी, स्टाइल और सुरक्षा के संतुलन की तलाश कर रहे हैं.

कंपनी का क्या है कहना?

Hyundai Motor India के COO तरुण गर्ग ने कहा, “Verna की रेंज में SX+ ट्रिम जोड़ने और वायरलेस एडॉप्टर जैसे फीचर्स के साथ हम ग्राहकों को एक ज्यादा बेहतर इन-कार एक्सपीरियंस देना चाहते हैं. हमें विश्वास है कि यह नया वैरिएंट बाजार में ग्राहकों का ध्यान जरूर आकर्षित करेगा.”

ये भी पढ़ें: क्या कंपनी फिटेड सनशेड भी गैरकानूनी हैं? चंडीगढ़ में KIA की कार पर हुआ चालान, जानिए पूरा मामला और ट्रैफिक नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget