एक्सप्लोरर

Hyundai Tucson: ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है हुंडई की ये मिड साइज एसयूवी, इतनी है कीमत 

Hyundai Tucson SUV: इस कार का मुकाबला जीप की कंपास एसयूवी से होता है. जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है. हालंकि कंपनी इसमें अब पेट्रोल इंजन को बंद करने की घोषणा कर चुकी है.

Hyundai Tucson: देश में लगभग हर तरह की एसयूवी कारों बहुत डिमांड है. अधिकतर लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना पसंद करते हैं, तो वहीं मिड साइज और फुल साइज एसयूवी खरीदने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है. ऐसे में यदि आप भी एक ऐसी नई मिड साइज एसयूवी खरीदना चाहते हैं, जो ढेर सारे आधुनिक फीचर्स से लैस हो, तो आज हम बताने वाले हैं हुंडई की टकसन एसयूवी के बारे में, इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमतें 28.63 लाख रुपये से 35.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं. तो चलिए जानते हैं इस कार के बारे में पूरी डिटेल. 

वेरिएंट और कलर ऑप्शंस

हुंडई टकसन एसयूवी बाजार में प्लेटिनम और सिग्नेचर जैसे दो ट्रिम्स में मौजूद है. कंपनी इस पांच मोनोटोन और दो डुअल-टोन शेड्स में पेश करती है, जिसमें पोलर व्हाइट, फैंटम ब्लैक, अमेज़न ग्रे, स्टारी नाइट, फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ फायरी रेड शामिल हैं.

Hyundai Tucson: ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है हुंडई की ये मिड साइज एसयूवी, इतनी है कीमत 

डाइमेंशन

इस एसयूवी की लंबाई 4,630 mm, चौड़ाई 1,865 mm और ऊंचाई 1,665 mm है और इसमें 2755mm का व्हीलबेस मिलता है. यह एसयूवी पांच सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश की जाती है.

इंजन और ट्रांसमिशन

हुंडई टक्सन दो इंजन विकल्पों के साथ बाजार में मौजूद है, जिसमें एक 2-लीटर डीजल इंजन 186PS पॉवर और 416Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 2-लीटर पेट्रोल इंजन 156 PS पॉवर और 192 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों इंजन टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. डीजल इंजन के साथ 8-स्पीड यूनिट और पेट्रोल के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. टॉप-एंड डीजल इंजन में ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन भी मिलता है.

Hyundai Tucson: ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है हुंडई की ये मिड साइज एसयूवी, इतनी है कीमत 

फीचर्स

हुंडई की इस एसयूवी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, रिमोट ऑपरेशन के साथ कनेक्टेड कार तकनीक, एक पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जिंग समेत 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम मिलता है. ADAS तकनीक में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और कोलिशन मेटिगेशन, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हाई-बीम असिस्ट और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Tucson: ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है हुंडई की ये मिड साइज एसयूवी, इतनी है कीमत 

जीप कंपास से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला जीप की कंपास एसयूवी से होता है. जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है. हालंकि कंपनी इसमें अब पेट्रोल इंजन को बंद करने की घोषणा कर चुकी है.

यह भी पढ़ें :- स्कोडा ने अपनी एन्याक एसयूवी के लिए पेश किए दो नए वेरिएंट्स, मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget