एक्सप्लोरर

Hyundai i20 vs Tata Altroz: कौन सी हैचबैक कार है आपके लिए बेस्ट?

हैचबैक कार में नई हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज में कौन सी कार है बेहतर? सेफ्टी से लेकर फीचर्स तक दोनों कार का बेस्ट कंपैरिजन जानिए.

अगर आप एक शानदार हैचबैक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी, तो हम आपको नई हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज का बेस्ट कंपैरिजन बता रहे हैं. हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई i20 इस सेगमेंट में यह पहली कार है जो पांच ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ लॉन्च हुई है. वहीं टाटा अल्ट्रोज को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. अल्ट्रोज की सेल लगातार बढ़ रही है. अक्तूबर में टाटा ने अल्ट्रोज की 6730 यूनिट्स की बिक्री की. आइये जानते हैं क्या नई i20 और टाटा अल्ट्रोज के बीच मुकाबला होगा और फीचर्स के मामले में कौन सी कार बेस्ट है.

कीमत- सबसे पहले बात करते हैं कीमत की तो नई हुंडई i20 के पेट्रोल इंजन की कीमत 6.8 से 9.7 लाख, पेट्रोल टर्बो इंजन की कीमत 8.8 से 11.18 लाख, डीजल मॉडल की कीमत 8.2 से 10.6 लाख रुपये तक है. वहीं टाटा अल्ट्रोज के पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.44 से 7.89 लाख, डीजल मॉडल की कीमत 6.99 से 9.09 लाख रुपये तक है.

सबसे ज्यादा फीचर

हुंडई i20- नई पीढ़ी की हुंडई i20 के स्पोर्ट्स वैरियंट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एस्टा और एस्टा (ओ) ट्रिम्स में 10.25 इंच की यूनिट मिलती है. इसके अलावा 50 कनेक्टेड फीचर्स के साथ ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सूट, क्रूज कंट्रोल, एयर क्वॉलिटी इंडीकेटर के साथ ऑक्सीबूस्ट एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एसी, रिअर एसी वेंट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ब्लू एंबियट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जंग पैड, पडल लैंप, ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रिअरव्यू मिरर, एयर प्यूरीफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलता है.

टाटा अल्ट्रोज- टाटा अल्ट्रोज में 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करता है. वहीं कंपनी ने 6.6 लाख रुपये की कीमत में XM+ वैरियंट को 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ लॉन्च किया है. इसके अलावा अल्ट्रोज में मीडिया और नेविगेशन मिररिंग सिस्टम के साथ 7-इंच की टीएफटी कलर एमआईडी (मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले), पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, रेन सेंसिंग वाइपर्स, हारमन साउंड सिस्टम, हाथ में पहनी जा सकने वाली वियरेबल की जैसे फीचर मिलते हैं.

सेफ्टी सिस्टम

ह्यूंदै i20- नई ह्यूंदै आई20 में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. वहीं टॉप एंड वैरियंट में 6-एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रिअर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं.

टाटा अल्ट्रोज- सबसे खास बात यह है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अल्ट्रोज अकेली ऐसी गाड़ी है, जिसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिल चुके हैं. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर मिलते हैं.

दमदार इंजन- टाटा अल्ट्रोज में कंपनी ने अभी तक टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं दिया है, जबकि आई20 दमदार टर्बो इंजन के साथ आती है. वहीं अल्ट्रोज में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है. हुंडई आई20 में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इंटेलिजेंट वैरियेबल ट्रांसमिशन (आईवीटी) के साथ आता है. हालांकि यह इंजन अल्ट्रोज के मुकाबले कम पावरफुल है.

डीजल इंजन- आई20 में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 99 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देता है. वहीं टाटा अल्ट्रोज में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, यह इंजन 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है. देखा जाए तो आई20 का डीजल इंजन टाटा अल्ट्रोज से ज्यादा दमदार है. वहीं आई20 में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है.

फ्यूल एफिशियंसी- i20 का 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 20.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. i20 का 1.2 लीटर मैनुअल पेट्रोल इंजन 20.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. i20 का 1.2 लीटर पेट्रोल iVT इंजन 19.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. i20 डीजल 25.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं अल्ट्रोल पेट्रोल 19.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. अल्ट्रोज डीजल कार 25.11 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है.

स्पेस- नई ह्यूंदै i20 की लंबाई टाटा अल्ट्रोज से 5 एमएम ज्यादा है. जबकि i20 की चौड़ाई 20 एमएम ज्यादा है. लेकिन ऊंचाई के मामले में अल्ट्रोज बाजी मारती है. व्हीलबेस आई20 का ज्यादा है.बूटस्पेस अल्ट्रोज में 345 लीटर का स्पेस मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget