एक्सप्लोरर

Hyundai Exter vs Tata Punch: दीवाली के मौके पर कौन सी कार खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जान लें हर चीज

Hyundai Exter vs Tata Punch: अगर आप इन दोनों कारों में से किसी एक कार को खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको दोनों कारों के पावरट्रेन, कीमत और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Hyundai Exter CNG vs Tata Punch: जब भी आप कोई नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं तो इसके लिए आपके पास कई अच्छे ऑप्शन पहले ही मौजूद होते हैं. अब आपका काम इन ऑप्शन्स में से बेस्ट कार खरीदने का होता है. कभी-कभार तो ऐसा होता है कि आप किन्हीं दो गाड़ी के बीच में ही कंफ्यूज हो जाते हैं.

यहां हम आपको Hyundai Exter और Tata Punch की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप ये खुद डिसाइड कर सके कि इन दोनों कारों में से आपके लिए कौन सी कार बेस्ट है.

पावरट्रेन

हुंडई ने अपनी सीएनजी कार एक्सटर Hy-CNG Duo में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन उपलब्ध कराया गया है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल जाता है. साथ ही ये इंजन 69 पीएस की मैक्स पावर के साथ 95.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार हुंडई की ये नई सीएऩजी कार 27.1 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है.

वहीं दूसरी ओर टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन उपलब्ध कराया है. यह इंजन 73.5 पीएस की अधिकतम पावर के साथ 103 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि इसके साथ ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इंजन के मामले में टाटा पंच सीएनजी में ज्यादा ताकतवर इंजन दिया गया है.

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो हुंडई एक्सटर सीएनजी में स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी टेल लैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, बडा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएससी, एचएसी जैसे कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो कार के लुक को और जबरदस्त बना देती है.

इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो इस कार में कंपनी ने ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, सी पिलर, माउंटेड डोर हैंडल, स्टाइलिश टर्न इं‍डीकेटर, ओआरवीएम, मैनुअल एसी, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर विंडो, ऑटो हैडलैंप के साथ एप्पल कार प्‍ले और एंड्राइड ऑटो जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सनरूफ, एबीएस के साथ ईबीडी, 2 एयरबैग के साथ चार स्पीकर भी उपलब्ध कराए गए हैं.

कीमत 

हुंडई ने एक्‍सटर हाई-सीएनजी Duo S वे‍रिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये रखी है. वहीं सीएनजी वेरिएंट के टॉप म़ॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये रखी है. टाटा पंच सीएनजी के कीमतों की बात करें तो टाटा पंच सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये से शुरू होकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी में 210 लीटर का बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में टाटा पंच सीएनजी हुंडई एक्सटर सीएनजी से कई चीजों में बेहतर साबित हो रही है. हालांकि दोनों गाड़ियां अपने स्थानों पर एक शानदार सीएनजी कार मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

'2 इंच दूर थी तलवार', कनाडा में जब खालिस्तानी हमले में बाल-बाल बची राजदूत संजय वर्मा की जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget