एक्सप्लोरर

Hyundai Discount Offers: हुंडई दे रही है अपनी चुनिंदा कारों पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

Hyundai Cars Offers: अगर आप भी हुहुंडई की कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर इस महीने भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही जिसका फायदा उठा सकते हैं.

Hyundai Cars Discount Offers: हुंडई मोटर मई 2023 में अपनी कुछ कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है. इसके जरिए ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा. इन कारों में लकोना इलेक्ट्रिक, Grand i10 Nios, i20 और ऑरा सेडान जैसे मॉडल्स शामिल हैं. यह लाभ एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनिफिट के रूप में प्राप्त किया जा सकता है. कंपनी कोना इलेक्ट्रिक के अलावा अन्य किसी भी एसयूवी पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है. 

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

हुंडई मोटर मई 2023 में कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. यह भारत में MG ZS EV और हाल ही में लॉन्च हुई BYD Atto 3 से मुकाबला करती है. इसमें 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिससे जुड़ा इलेक्ट्रिक मोटर 136hp पॉवर और 395Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 452 किमी की ARAI- प्रमाणित रेंज मिलती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये है. 

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

हुंडई, अपनी हैचबैक ग्रैंड i10 Nios पर इस मई महीने में 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इस कार में एक 1.2-लीटर, पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83hp की पॉवर जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है. साथ ही इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट का भी विकल्प मिलता है. 

हुंडई ऑरा

इस सेडान कार में ग्रैंड आई10 निओस के समान पावरट्रेन मिलता है. कंपनी इस कार पर इस महीने कुल 33,000 रुपये तक की छूट दे रही है. साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये है. यह कार मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज को टक्कर देती है.  

हुंडई आई 20

हुंडई इस महीने i20 पर 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट्स दे रही है. हालांकि ये लाभ केवल मिड-स्पेक मैग्ना और स्पोर्ट्ज़ वेरिएंट पर ही उपलब्ध हैं. इस प्रीमियम हैचबैक कार में 83hp की पॉवर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 120hp पॉवर वाले 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.46 लाख से 11.88 लाख रुपये के बीच है. 

हुंडई i20 एन लाइन

हुंडई i20 के एन लाइन वेरिएंट पर इस महीने 15,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 120hp पॉवर जेनरेट करने वाला एक  1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें कई स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स मिलते हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत  10.19 लाख से 12.31 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा ने बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, ये मॉडल्स हैं शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Footpath Driving Fine Rules: ट्रैफिक जाम में फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं मोटरसाइकिल, जानें कितना होता है जुर्माना?
ट्रैफिक जाम में फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं मोटरसाइकिल, जानें कितना होता है जुर्माना?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget