एक्सप्लोरर

Hyundai Creta खरीदने का प्लान है? जानिए दिल्ली और नोएडा में कहां मिलेगी सस्ती SUV!

Hyundai Creta Delhi vs Noida price: दिल्ली और नोएडा में हुंडई क्रेटा की ऑन रोड कीमत में कितना अंतर है? आइए दोनों शहरों की तुलना, फीचर्स, इंजन, माइलेज और सेफ्टी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Hyundai Creta Delhi vs Noida price: अगर आप Hyundai Creta खरीदने का सोच रहे हैं और आप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-से शहर में यह SUV आपको कम कीमत में मिलेगी.

दरअसल, भारत में इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन ऑन-रोड कीमत में टैक्स, RTO चार्ज और इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो शहर के अनुसार अलग होती हैं.

दिल्ली से नोएडा में महंगा

दिल्ली में Hyundai Creta के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.83 लाख रुपये है. इसमें 1.18 लाख रुपये का RTO चार्ज शामिल होता है. वहीं, नोएडा में यही मॉडल आपको 12.86 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर मिलेगा, यानी दिल्ली से करीब 3,000 महंगा. हालांकि, यह डीलरशिप और इंश्योरेंस कंपनियों पर निर्भर करता है, इसलिए वास्तविक कीमत थोड़ी-बहुत बदल सकती है. तो अगर आप कीमत के आधार पर निर्णय ले रहे हैं, तो दिल्ली थोड़ा सस्ता विकल्प हो सकता है.

Hyundai Creta के फीचर्स

Hyundai Creta सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह स्टाइल, सुविधा और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके टॉप-लेवल फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनाते हैं. इस गाड़ी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं. इन सभी सुविधाओं के चलते Creta न सिर्फ ड्राइविंग को आसान बनाती है, बल्कि एक लग्जरी फील भी देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Creta में तीन प्रकार के इंजन विकल्प मिलते हैं, जो हर तरह के ड्राइवर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं. इसमें पहला है 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन, जो नैचुरली एस्पिरेटेड है और सिंपल, फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग प्रदान करता है. दूसरा विकल्प है 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी एक्सपीरियंस के लिए उपयुक्त है. तीसरा विकल्प 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन है, जो लंबी दूरी की यात्रा और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है. माइलेज के मामले में Hyundai Creta 17 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक देती है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों प्रकार के ट्रांसमिशन ऑप्शंस उपलब्ध हैं.

लेटेस्ट ADAS टेक्नोलॉजी से लैस

सेफ्टी के मामले में भी Hyundai Creta किसी से पीछे नहीं है. यह SUV कई Modern Security फीचर्स से लैस है, जिनमें 6 एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं. इसके अलावा नई Creta में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाती है. इस तकनीक के तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. कुल मिलाकर, यह गाड़ी आपको स्टाइल और सुविधा के साथ-साथ एक सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव भी देती है

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की इस SUV की बढ़ी डिमांड, 2.5 लाख रुपये यूनिट की बिक्री के साथ दर्ज की 45 फीसदी ग्रोथ, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget