एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करता है. इसमें नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो वर्ना और सेल्टोस में भी मौजूद है.

2024 Hyundai Creta: कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में 2024 क्रेटा फेसलिफ्ट का खुलासा किया है. यह एसयूवी 16 जनवरी, 2024 को लॉन्च होने वाली है. ग्राहक 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को ऑनलाइन या अधिकृत हुंडई डीलरशिप पर 25,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके बुक कर सकते हैं. पुराने मॉडल की तुलना में, नई क्रेटा में ढेर सारे डिजाइन अपडेट और एक नए पावरट्रेन ऑप्शन के साथ कई नए फीचर्स और भारी अपडेटेड इंटीरियर मिलता है. हम यहां नई क्रेटा फेसलिफ्ट और पुराने मॉडल की तुलना करने वाले हैं. 

एक्सटीरियर अपडेट 

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के डिजाइन में आगे और पीछे महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं. इसमें मौजूदा क्रेटा की तुलना में ज्यादा सीधी नोज और बॉक्सी फ्रंट प्रोफाइल है. एसयूवी में नया रेक्टेंगुलर फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलैंप हैं. ग्रिल के ऊपर एक फुल वाइड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है, और इसमें उल्टे 'एल' आकार का हैडलैंप हैं. एसयूवी में एक बिल्कुल नया बम्पर है जिसमें चौड़े एयर डैम और एक मोटी स्किड प्लेट है.

creta-adventure-highlight 

2024 क्रेटा का मुख्य सिल्हूट काफी हद तक मौजूदा मॉडल के समान दिखता है. हालांकि, अब इसमें नए अलॉय व्हील हैं. रियर प्रोफाइल में एक नया स्टाइल है जिसमें सामने की तरह फुल वाइड एलईडी लाइट बार है. यह एलईडी टेल-लाइट्स, नए बम्पर और नए टेलगेट के साथ आती है. पुरानी क्रेटा की गोल आकार की प्रोफाइल से अलग, नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में ज्यादा मजबूत और बॉक्सी स्टाइल है.

Hyundai Creta Facelift: यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

इंटीरियर अपडेट

एक्सटीरियर की तरह नई हुंडई क्रेटा के केबिन में भी कई नए फीचर्स के साथ बड़े बदलाव किए गए हैं. नया मॉडल 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ ज्यादा प्रीमियम दिखता है. इसके अलावा, एसयूवी के केबिन में मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी है जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है.

Hyundai Creta Facelift: यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

फीचर्स के मामले में नई क्रेटा एक नई 10.25-इंच मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है, जो ADAS अलर्ट, ड्राइविंग स्टैटिस्टिक, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और एक हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, JioSaavan ऐप के साथ HMI ऑन-बोर्ड म्यूजिक स्ट्रीमिंग विकल्प, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और एक मल्टी लैंग्वेज यूआई डिस्प्ले भी है.

Hyundai Creta Facelift: यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

नई क्रेटा डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ आती है. एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ईएससी हैं. क्रेटा फेसलिफ्ट लेवल 2 ADAS के साथ ऑटो हाई बीम, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और अन्य फीचर्स से लैस है.

side 

पावरट्रेन

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करता है. इसमें नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो वर्ना और सेल्टोस में भी मौजूद है. यह इंजन 160PS और 253Nm का पीक टॉर्क आऊटपुट देता है. अन्य इंजन ऑप्शंस में 1.5L NA पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल शामिल हैं, जो क्रमशः 115PS और 144Nm और 116PS/ 250Nm आऊटपुट जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक शामिल हैं.

Hyundai Creta Facelift: यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

यह भी पढ़ें :- Mahindra Electric SUVs: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा की दो नई ईवी, डिजाइन डिटेल्स आई सामने

Tata Punch Facelift: टाटा पंच एसयूवी को इस साल मिलने वाला है फेसलिफ्ट अपडेट, जानिए क्या मिलेगा नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
Brezza vs Nexon, किसकी EMI पड़ेगी जेब पर हल्की?
Brezza vs Nexon, किसकी EMI पड़ेगी जेब पर हल्की?
SUV या चलता-फिरता पावरहाउस! 1770KM की रेंज, 3.95 सेकंड में 100 की स्पीड
SUV या चलता-फिरता पावरहाउस! 1770KM की रेंज, 3.95 सेकंड में 100 की स्पीड
BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget