एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: अगले साल फरवरी में लॉन्च होगी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, जनवरी में शुरू होगा प्रोडक्शन

हुंडई 2025 की शुरुआत में क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है. नई क्रेटा फेसलिफ्ट का मुकाबला किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा.

Hyundai Creta Facelift Launch: हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 में आने वाली सबसे इंतजार वाली कारों में से एक है. इस अपडेटेड एसयूवी का उत्पादन जनवरी के मध्य में हुंडई की चेन्नई स्थित प्लांट में शुरू होने की उम्मीद है, और यह फरवरी 2024 के अंत तक बाजार में लॉन्च हो सकती है. हाल ही नई क्रेटा की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके डिजाइन डिटेल्स और फीचर के बारे में कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आईं हैं.

फीचर्स 

हुंडई ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट में सुरक्षा का खास ध्यान रखा है. जिसके लिए कंपनी इसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) तकनीक से लैस करेगी. इस सेफ्टी सुइट में स्टॉप-एंड-गो तकनीक के साथ एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीपिंग सहायता, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिशन मेटिगेशन असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिशन असिस्ट और अन्य कई सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा एसयूवी में मौजूदा फीचर्स जैसे 360-डिग्री कैमरा, हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ अपडेट प्राप्त होगा, जिसमें चोरी हुए वाहन का स्टेबलाइजेशन, वैलेट पार्किंग मोड और चोरी हुए वाहन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. नई हुंडई क्रेटा में एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक हाई-डेफिनिशन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है.

डिजाइन

भारत-स्पेक हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के डिजाइन में बदलाव ग्लोबल मार्केट में मौजूद पैलिसेड एसयूवी से प्रेरित होंगे. सामने की ओर, इसके हेडलैम्प्स में पैलिसेड वाले एलईडी डीआरएल के साथ एक स्प्लिट सेटअप की सुविधा होगी. इसके क्यूब जैसी डिटेल वाली फ्रंट ग्रिल भी पैलिसेड से मिलती जुलती होगा. 

पावरट्रेन

नई 2024 हुंडई क्रेटा में वरना वाले 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 160bhp पॉवर जेनरेट करेगा. इसके साथ ही मौजूदा 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन को भी बरकरार रखा जाएगा, दोनों 115bhp की पावर आउटपुट जेनरेट करते हैं. नई क्रेटा में कई मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे. 

हुंडई 2025 की शुरुआत में क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है. नई क्रेटा फेसलिफ्ट का मुकाबला किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होगा निसान मैग्नाइट का नया एएमटी वेरिएंट, टाटा पंच से होता है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget