एक्सप्लोरर

Hyundai Creta EV: फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुंडई क्रेटा ईवी, सामने आई इंटीरियर डिटेल्स

क्रेटा ईवी एक बड़े साइज के बैटरी पैक से लैस होगी, जिससे यह 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी.

Hyundai Creta EV Interior: हुंडई मोटर इंडिया लगातार भारत में अपने सबसे पॉपुलर मॉडल क्रेटा के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. क्रेटा-बेस्ड ईवी को हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया, और अब नए स्पाई शॉट्स में, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर दिखाई दे रहा है, जिससे कई नए डिटेल्स सामने आए हैं.

तस्वीरों में क्या दिखा?

तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि क्रेटा ईवी अपने आईसीई मॉडल के समान डिजाइन के साथ आएगी. हालांकि, कुछ डिजाइन एलिमेंट इसे स्टैंडर्ड क्रेटा से अलग करेंगे. इनमें फ्रंट कैमरा के साथ एक ब्लैंक-ऑफ ग्रिल, री डिजाइंड फ्रंट और रियर बंपर और नए एयरो-पैटर्न वाले अलॉय व्हील शामिल हैं. खास तौर से, चार्जिंग फ्लैप सामने की ओर लगाया जाएगा. 

इंटीरियर

पहली बार देखे गए इस एसयूवी के केबिन में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए ट्विन-डिस्प्ले यूनिट मिलेगा. इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील में एक अलग स्टाइल के लोगो के साथ एक नया ट्रीटमेंट मिलेगा जो ग्लोबल मार्केट में कंपनी की बिकने वाली EVs में पेश किया जाता है. इसके अलावा, ड्राइव मोड सिलेक्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर लगाया जाएगा.  

हुंडई क्रेटा ईवी 

क्रेटा ईवी एक बड़े साइज के बैटरी पैक से लैस होगी, जिससे यह 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी. हाल ही में हुंडई ने किआ के साथ, भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के लोकलाइजेशन के लिए एक्साइड एनर्जी के साथ साझेदारी करके अपनी ईवी योजना को गति दी है. नतीजतन, मॉडल की कीमत इंपोर्टेड बैटरी तकनीक के साथ हमारे अनुमान से थोड़ी कम हो सकती है. लॉन्च के बाद, हुंडई क्रेटा ईवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से होगा.

 ग्रैंड i10 निओस का नया कॉर्पोरेट वेरिएंट

कंपनी ने ग्रैंड i10 निओस लाइन-अप में एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. यह कॉर्पोरेट वेरिएंट है, इसकी पोजीशन मैग्ना और स्पोर्टज वेरिएंट के बीच है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.93 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें -

भारत में तेजी से ईवी को अपना रहे हैं लोग, पिछले महीने हुई इतनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget