एक्सप्लोरर

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में फाइनली लॉन्च की गई Hyundai Creta Electric, कीमत से फीचर्स तक जानें सब

Hyundai Creta Electric: हुंडई ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश की गई है.

Hyundai Creta Electric launched in India at BMGE 2025: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए, हुंडई ने 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी Hyundai क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया. यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत के आम ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आई है. हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है और यह दो बैटरी पैक ऑप्शन में मौजूद है.

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शंस दिए गए हैं. पहला 42 kWh का बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 390 किलोमीटर की रेंज देता है. दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक है, जो 473 किलोमीटर तक की रेंज देता है. इसके वेरिएंट्स में एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस शामिल हैं.

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में फाइनली लॉन्च की गई Hyundai Creta Electric, कीमत से फीचर्स तक जानें सब

हुंडई ने इस कार में क्रेटा के मुकाबले कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जैसे कि फ्रंट में फ्रंक्स (फ्रंट ट्रंक) और इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल दिया गया है. इस मॉडल में ग्राहकों को आठ रंगों के ऑप्शन्स मिलते हैं, जिनमें दो ड्यूल-टोन कलर भी शामिल हैं.

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में फाइनली लॉन्च की गई Hyundai Creta Electric, कीमत से फीचर्स तक जानें सब

Hyundai Creata Electric में मिलते हैं ये फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ खास फीचर्स हैं, जैसे पैसेंजर वॉक-इन डिवाइस, जिससे रियर सीट वाले लोग फ्रंट सीट को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल पावर्ड सीट्स विद वेंटिलेशन, पैनोरामिक सनरूफ, एडीएएस लेवल 2, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल की और सस्टेनेबल मटेरियल्स का भी इस्तेमाल किया गया है.

8 साल की वारंटी के साथ आती है बैटरी

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में चार्जिंग के पेमेंट करने के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऐप का ऑप्शन दिया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इस कार में एनएमसी बैटरी लगी है, जिसे 8 साल की वारंटी मिलती है. 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ इसमें 171bhp पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देती है.

यह भी पढ़ें:-
Auto Expo 2025: पीएम मोदी ने किया भारत मोबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन, जानें इवेंट की अहम बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget