एक्सप्लोरर

Hyundai Aura: हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट की  सभी जानकारी आई सामने, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट की कीमत 6.5 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है. बाजार में इसकी टक्कर टाटा टिगोर से होगी, जो 6.10 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है.

Hyundai Aura Facelift: हुंडई ने कुछ समय पहले ही अपनी ऑरा और ग्रैंड आई 10 नियोस सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन को 9 जनवरी से 11 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू कर चुकी है. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी लॉन्चिंग इसी हफ्ते में की जा सकती है. इन दोनों ही कारों के एक साथ लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. इन कारों के लॉन्च से पहले ही नई ऑरा का आधिकारिक ब्रोशर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इस कार की प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं. 

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट के फीचर्स

नई ऑरा फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तुलना में कई नए फ़ीचर्स जोड़े जाएंगे. अब इस कार में  चार एयरबैग के साथ ABS और EBD स्टेंडर्ड रूप से दिया गया है. जबकि टॉप वैरिएंट में छह एयरबैग, ESC और हिल होल्ड असिस्ट का भी विकल्प मिलेगा. साथ ही इसमें एडजस्टेबल रियर हेड रेस्ट्रेंट और फ्रंट रो में फुटवेल लाइटिंग भी दी गई है. नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ अब स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के लिए दो एनालॉग गेज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और एक नए 3.5-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) को भी शामिल किया गया है. हुंडई ने इस कार के लिए विंटेज ब्राउन कलर ऑप्शन को स्टारी नाइट शेड से रिप्लेस किया है जो वर्ना, आई20, अलकज़ार और टक्सन जैसी कारों  देखने को मिलता है. ऑरा फेसलिफ्ट में Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और एक वायरलेस चार्जर का भी फीचर मिलेगा.  

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट पावरट्रेन

ऑरा फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जाएगा, जो 83hp पॉवर और 113.8 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें एक CNG किट का भी विकल्प मिलता है, जो 69hp/95.2Nm का आउटपुट देता है. दोनों ही विकल्प 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएंगे. जबकि पेट्रोल इंजन में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा. इसके मौजूदा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है. 

कितनी होगी हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट की कीमत 

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट की कीमत 6.5 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है. बाजार में इसकी टक्कर टाटा टिगोर से होगी, जो 6.10 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है. इसमें एक 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86पीएस/113एनएम का पावर आउटपुट देता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसका सीएनजी वैरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400, अपने सेगमेंट में देती है सबसे ज्यादा रेंज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget