एक्सप्लोरर

Hyundai Alcazar और Tata Safari 2021, जानिए कौन सी कार है ज्यादा दमदार

अगर आप एक दमदार एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में Hyundai Alcazar मार्केट में लॉन्च होने वाली है. इस कार का हाल ही में लॉन्च हुई 2021 Tata Safari से होगा. ऐसे में आपके लिए ये दोनों बेहतरीन ऑप्शन हैं. आइये जानते हैं दोनों कार के खास फीचर्स.

अगर आप एक दमदार एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्द ही हुंडई की नई और शानदार कार Hyundai Alcazar की ग्लोबल अनवीलिंग होने जा रही है. ये हुंडई की पॉपुलर एसयूवी Creta का 7 सीटर अवतार है. हुंडई इसे बेहतरीन स्पेस के साथ मार्केट में लॉन्च करने वाली है. बता दें कि भारत में Hyundai Alcazar का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Tata Safari 2021  से होगा. ऐसे में हम आपको इन दोनों पावरफुल एसयूवीज का कम्पैरिजन बता रहे हैं. इसके बाद आप अपने लिए सबसे बेहतरीन विकल्प चुन सकते हैं. आइये जानते हैं दोनों एसयूवी में क्या खास है. Hyundai Alcazar- अगर आप थोड़ा इंतजार करना चाहते हैं तो इस फेस्टिव सीजन तक Hyundai Alcazar एसयूवी लॉन्च होने वाली है. इस कार में एक 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. इसके अलावा Alcazar में 1.4 लीटर की कैपिसिटी वाला टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है. इसके इंजन 6 स्पीड मैनुअल, 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं. हुंडई ने अपनी इस दमदार एसयूवी का टीजर भी जारी कर दिया है. Alcazar कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा पर बेस्ड है. नई Alcazar में ज्यादा स्पेस, बेहतरीन डिजाइन और स्टाइलिंग में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए बदलाव किए हैं. आज इसका ग्लोबल डेब्यू होने जा रहा है. बात करें इसके फीचर्स की तो आपको इसमें फ्लैटर रूफलाइन, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप, C कॉलम और सी शेप LED टेल लैंप्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और नया रियर बंपर मिलेगा. आपको नई एसयूवी में 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट के साथ आता है. ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और वॉइस रिकॉग्नाइजेशन जैसे फीचर्स भी आपको मिलेंगे.  Tata Safari 2021- अगर आप टाटा की कार खरीदना चाहते हैं तो नई Tata Safari 2021 आपके लिए लेटेस्ट और शानदरा ऑप्शन है. नई टाटा सफारी में Kryotec 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है. इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने टाटा हैरियर में भी किया था. ये इंजन 170PS की मैक्सिमम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क देता है. नई टाटा सफारी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है. आपको टाटा सफारी के 6 वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ + शामिल हैं. इसमें नॉर्मल, वेट और रफ जैसे कई टेरेन रिस्पॉन्स मोड भी दिए गए हैं Tata Safari 2021 में LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, रियर स्पॉइलर, ट्विन एग्जॉस्ट, स्टेप्ड रूफ और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई टाटा सफारी में मिडिल-रो में कैप्टन सीट्स के साथ सिक्स-सीटर लेआउट या फिर सेवन सीटर कंफिगरेशन का ऑप्शन भी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
सिर्फ 80 हजार की डाउन पेमेंट पर Punch खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
सिर्फ 80 हजार की डाउन पेमेंट पर Punch खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget