एक्सप्लोरर

HSRP: क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट? जिसे नहीं लगाने पर कटेगा 5 हजार रुपये का चालान, ऐसे करें अप्लाई

High Security Registration Plate: चेकिंग के दौरान जिन गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी, उन पर पांच हजार रुपये तक का फाइन लगाया गया.

High Security Registration Plate: दिल्ली-एनसीआर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लेकर सरकार अब और भी सख्त होती नजर आ रही है. अब यहां बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में अब किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जा रही है. सरकार ने पहले ही आगाह कर दिया था कि एक अक्टूबर से बिना HSRP वाली गाड़ियों के चालान काटे जाएंगे. वहीं इन पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. 

कटेगा पांच हजार का चालान
अगर गाजियाबाद की बात करें तो यहां ऐसे वाहन चालकों पर धड़ल्ले से एक्शन लिया गया. चेकिंग के दौरान जिन गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी, उन पर पांच हजार रुपये तक का फाइन लगाया गया. हालांकि जिन वाहन चालकों ने इसकी बुकिंग करवा रखी थी, उनका चालान नहीं काटा गया. इसके साथ ही परिवहन विभाग ने शहर के मुख्य रास्तों पर जागरूकता अभियान चलाकर एचएसआरपी के लाभ बताए. आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में तकरीबन 58 प्रतिशत गाड़ियों पर अभी भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है. सरकार की तरफ से इसे लेकर सख्ती की जा रही है लेकिन वाहन चालक अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं. ऐसे में अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की गाड़ी चलाने वालों पर भारी जुर्माना देना होगा. 

क्या है HSRP?
HSRP एक होलोग्राम स्‍टीकर है. इसमें व्हीकल के इंजन और चेसिस नंबर दर्ज होते हैं. इसे गाड़ी की नंबर प्लेट पर ऐसे चिपकाया जाता है कि ये फिर आसानी से नहीं हटती है. हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट को गाड़ी की सेफ्टी और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. इसे अलग तरीके से गाड़ी में फिट किया जता है. 

HSRP के लिए ऐसे करें अप्लाई
-हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए दो पोर्टल बने हैं. 
-इसके लिए आपको bookmyhsrp.com/index.aspx वेबसाइट पर जाना होगा. 
-फिर निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़े हुए एक ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा. 
-इसके बाद प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने के बाद पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल के ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा. 
-इतना करने के बाद पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर गाड़ियों की कैटेगरी आपके सामने आ जाएगी. 
-यहां आपको बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और हैवी व्हीकल्स के ऑप्शन मिलेंगे. 
-यहां आपको स्टेप बाय स्टेप डिटेल देनी पड़ेगी. 
-इसके अलावा अगर गाड़ी में रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई है और उसे सिर्फ स्टीकर लगवाना है तो उसे www.bookmyhsrp.com पोर्टल पर जाना होगा. 
-यहां आपको इससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

कितनी देनी होगी फीस
-कार के लिए HSRP की फीस 600-1100 रुपये.
-टू व्हीलर्स के लिए 300-400 रुपये देने होंगे.
-रंगीन स्टीकर्स के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे.

किस वाहन के लिए कौन सा स्टीकर
-पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए हल्‍के नीले रंग का स्‍टीकर.
-वहीं, डीजल से चलने वाली गाड़ियों के लिए नारंगी रंग का स्‍टीकर.

ये भी पढ़ें

बिना HSRP वाले वाहनों पर दिल्ली-एनसीआर में कसने लगा शिकंजा, एक दिन में कट गए इतने चालान

Volkswagen की नई SUV ने मचाया तहलका, लॉन्च के एक महीने में ही हुई Sold Out

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget